
नई देहली – हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा गणतंत्र दिवस अर्थात २६ जनवरी के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान कीजिए !’ इस विषय पर विशेष ‘ऑनलाइन’ व्याख्यान का आयोजन किया गया था । इस कार्यक्रम में देहली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई जिज्ञासु उपस्थित थे । इस अवसर पर समिति के श्री. हरिकृष्ण शर्मा ने सरल भाषा में कार्यक्रम में जुडे जिज्ञासुओं को राष्ट्रध्वज के विषय में जानकारी दी । कार्यक्रम के अंत में जिज्ञासुओं की शंकाओं का निराकरण किया गया । कु. सिमरन सचदेवा ने कार्यक्रम का सूत्रसंचालन किया ।
‘लायन्स क्लब’ के कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज के विषय में उद्बोधन
२५ जनवरी को ‘लायन्स क्लब’ की ओर से एक ‘ऑनलाइन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । इस कार्यक्रम में ब्रिगेडियर मनिंदर मन उपस्थित थे । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से श्रीमती मंजुला कपूर ने राष्ट्रध्वज का सम्मान करने के विषय में इस कार्यक्रम में जुडे लोगों का मार्गदर्शन किया । इस कार्यक्रम का कई सदस्यों ने लाभ उठाया । क्लब के प्रमुख ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
मुंबापुरी में सहस्रों के समष्टि संकल्प से राष्ट्ररक्षा हेतु प्राप्त हुआ आध्यात्मिक बल !
Bangladesh Hindus : पिछले ४ महीनों में १०० हत्याएं, २८ बलात्कार एवं ९५ मंदिरों में तोडफोड
संपादकीय : राष्ट्र के लिए त्याग करें !
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में रामराज्य की स्थापना हेतु की गई सामूहिक प्रार्थना !
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के विद्यालय में ‘लव जिहाद’ विषय पर व्याख्यान