
जमशेदपुर (झारखंड) – यहां के स्थानिक केबल नेटवर्क जेसीसीएन के माध्यम से हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था द्वारा २ अगस्त से प्रतिदिन सवेरे ७ बजे हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था द्वारा प्रसारित ऑनलाइन ‘नामजप सत्संग’ का प्रसारण आरंभ हुआ है ।
जमशेदपुर क्षेत्र के दर्शक सिटी केबल चैनल नंबर २७६ पर इस कार्यक्रम का लाभ ले सकते हैं ।
जेसीसीएन केबल नेटवर्क के संचालक श्री. संदीप कुमार सिंह ने संस्था द्वारा दिखाए जा रहे अन्य ऑनलाइन कार्यक्रम प्रसारित करने की इच्छा व्यक्त की । इसका प्रसारण कर श्री. संदीप कुमार सिंह ने अध्यात्म, राष्ट्र एवं धर्मप्रसार के कार्य में अपना विशेष योगदान दिया है । यह कार्यक्रम इस चैनल के लगभग ५५ हजार दर्शकों तक पहुंचता है ऐसा श्री. संदीप जी ने बताया ।
२४ जुलाई को हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था द्वारा आयोजित ऑनलाइन गुरुपूर्णिमा महोत्सव को इसी चैनल के माध्यम से वीडिय तथा विज्ञापन (स्क्रॉलिंग) के माध्यम से बडी मात्रा में प्रसारण किया गया । इसका लाभ अनेक जिज्ञासुओं ने लिया ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !
संपादकीय : आर्थिक अनुशासन
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !
ज्ञानमूर्ति, निर्गुण तत्त्व की नित्य अनुभूति देनेवाले एवं ब्रह्मानंद में निमग्न रहनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी
सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी द्वारा ३० वर्ष पूर्व दिए गए आशीर्वचन को साधक क्षण-क्षण अनुभव कर रहे हैं !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी एकमेवाद्वितीय एवं अवतारी पुरुष क्यों हैं ?