|

मुंबई – हिन्दू धर्म एवं हिन्दुओं की सदैव आलोचना करनेवाली हिन्दी फिल्मजगत की वामपंथी विचारधारावाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने श्री गणेशपूजा, श्री सत्यनारायण पूजा, रुद्राभिषेक, यज्ञ-हवन आदि विविध धार्मिक विधि कर अपने नए घर में गृहप्रवेश किया । उन्होंने सामाजिक माध्यमों पर इसके छायाचित्र प्रसारित किया है । स्वरा भास्कर ने सामाजिक माध्यमों पर यह भी जानकारी दी है कि इस समय पुजारी ने विविध प्रकार की ७ पूजाएं कीं, जो ७ घंटे चलीं । इसके उपरांत अनेक धर्मप्रेमियों ने स्वरा भास्कर को उनके द्वारा हिन्दू धर्म और हिन्दू धर्मियों के विरुद्ध निरंतर दिए गए वक्तव्यों का भान दिलाकर उनकी आलोचना की, तो कई लोगों ने अब वे उचित मार्ग पर लौट आई हैं, ऐसा कहकर उनका अभिनंदन भी किया है ।
The Gods have approved! #GrihaPravesh #newoldhouse #NewBeginnings pic.twitter.com/PFptZIFUBq
— Swara Bhasker (@ReallySwara) August 26, 2021
स्वरा भास्कर द्वारा इन छायाचित्रों को प्रसारित किए जाने के उपरांत एक व्यक्ति ने ‘महादेव से वरदान प्राप्त कराने हेतु पूजा कर उन्हें प्रसन्न करते हुए भारत की एक राक्षसी’, यह टिप्पणी की है । तालिबानियों द्वारा अफगानिस्तान पर शासन स्थापित किए जाने का समर्थन करते हुए स्वरा भास्कर ने ‘हम हिन्दू आतंकवाद की प्रशंसा नहीं कर सकते; इसलिए हमें तालिबान के आतंकवाद पर मौन धारण करना चाहिए और हिन्दू आतंकवाद के प्रति अपना क्षोभ व्यक्त करना चाहिए’, यह ट्वीट कर हिन्दुओं को भी आतंकी प्रमाणित करने का प्रयास किया था ।
‘सांस्कृतिक आतंकवाद’ (‘कल्चरल टेररिजम’) का सामना करने के लिए केवल चर्चा नहीं, अपितु ठोस कार्य योजना आवश्यक !
धर्मांध मुसलमानों के राष्ट्रविघात संकटों से सतर्क करनेवाला ‘द बंगाल फाइल्स’ !
Hindu Oppose Bilaspur Church Inauguration : बिलासपुर (छत्तीसगढ) में पूजा घर के नाम पर एक चर्च का उद्घाटन हिन्दुओं के विरोध के कारण रद्द
Canada Hindu Temple Khalistani Attack : कनाडा में मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा आक्रमण
786 On Bareilly Temple ? : दिवाली के दिन देवी के मंदिर पर लिखा था ‘ ७८६’ !
Haveri Waqf Board Land Jihad : हावेरी (कर्नाटक) में हिन्दुओं के मंदिर वक्फ बोर्ड नियंत्रणमें लेने को लेकर तनाव