|
इतिहास के विकृतिकरण के विरुद्ध संयमित मार्ग से संघर्ष कर सफलता प्राप्त करने वाले इतिहासप्रेमियों, देशप्रेमियों एवं धर्मप्रेमियों को बधाई ! सदैव ही ऐसी जागरुकता दिखाइ जाए, ताे राष्ट्र एवं धर्म की हानि रोकी जा सकती है !

मुंबई – इतिहास प्रेमियों, देश प्रेमियों एवं धर्म प्रेमियों द्वारा प्रविष्ट टिप्पणियों के पश्चात गूगल ने महाराणा प्रताप से संबंधित असत्य इतिहास का संदर्भ हटा दिया है ।
‘गूगल’ पर ‘पराजित का अर्थ’ ढूंढने पर ‘हराया हुआ’ ऐसा दिया जाता था । इसके साथ, कोष्ठक में, इसका अनुचित एवं क्रोधजनक संदर्भ भी दिया गया था, ‘जैसे – अंततः अकबर ने हल्दीघाटी के युद्ध में राणा प्रताप को पराजित किया ।’ यह बात कुछ देशप्रेमी एवं धर्मप्रेमी नागरिकों द्वारा ‘सनातन प्रभात’ समाचारपत्र को बताई गई थी । इससे संबंधित समाचार ‘सनातन प्रभात’ समाचारपत्र में २९ जुलाई २०२१ को प्रकाशित हुआ था । इस समाचार में इतिहास प्रेमियों, देश प्रेमियों एवं धर्म प्रेमियों से यह अनुचित संदर्भ हटाने के लिए गूगल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने का आवाहन किया गया था । इस आवाहन के अनुसार कई इतिहास प्रेमियों, देश प्रेमियों एवं धर्म प्रेमियों द्वारा गूगल की चूक उसे दिखाते हुए सत्य इतिहास प्रस्तुत किया गया । इसलिए गूगल ने उक्त अनुचित संदर्भ हटा दिया ।
विशेष बात यह है कि, यदि आप गूगल पर अन्य किसी भी शब्द का अर्थ ढूंढते हो, तो उसका संदर्भ नहीं दिया जाता । मात्र ‘पराजित का अर्थ’ इसे ढूंढने पर ही उपर्युक्त अनुचित संदर्भ गूगल द्वारा दिया जाता था । इससे स्पष्ट था कि हिन्दुओं के विरुद्ध असत्य इतिहास प्रसारित कर हिन्दुओं को हतोत्साहित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा था ।
‘सांस्कृतिक आतंकवाद’ (‘कल्चरल टेररिजम’) का सामना करने के लिए केवल चर्चा नहीं, अपितु ठोस कार्य योजना आवश्यक !
धर्मांध मुसलमानों के राष्ट्रविघात संकटों से सतर्क करनेवाला ‘द बंगाल फाइल्स’ !
Hindu Oppose Bilaspur Church Inauguration : बिलासपुर (छत्तीसगढ) में पूजा घर के नाम पर एक चर्च का उद्घाटन हिन्दुओं के विरोध के कारण रद्द
Canada Hindu Temple Khalistani Attack : कनाडा में मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा आक्रमण
786 On Bareilly Temple ? : दिवाली के दिन देवी के मंदिर पर लिखा था ‘ ७८६’ !
Haveri Waqf Board Land Jihad : हावेरी (कर्नाटक) में हिन्दुओं के मंदिर वक्फ बोर्ड नियंत्रणमें लेने को लेकर तनाव