Karnataka Temples CCTV : राज्य के सभी मंदिरों में सीसीटीवी लगाने का मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का आदेश ।

बेंगलुरु (कर्नाटक) – अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने राज्य के सभी मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के मंदिरों में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है । दानपेटी वाले स्थानों, धन की गणना किए जाने वाले स्थानों सहित मंदिर के सभी भागों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । साथ ही मंदिर की गतिविधियों पर २४ घंटे देखभाल की जा सकेगी जाएगी ।

संपादकीय भूमिका

कर्नाटक की 'सेक्युलर' सरकार का मंदिरों में सीसीटीवी लगाने का निर्णय स्वागतयोग्य है, किंतु सरकार से अपेक्षा है कि चर्चों तथा मस्जिदों में भी ऐसी ही व्यवस्था की जाए ।