Ram Mandir Donation Theft : श्रीराममंदिर तीर्थक्षेत्र न्यास में कार्यरत २३ कर्मचारियों का सामूहिक त्यागपत्र

अयोध्या – श्रीराममंदिर में दान चोरी प्रकरण से संबंधित प्राप्त नई जानकारी के अनुसार, मंदिर में दान की गणना करने वाले २३ कर्मचारियों ने एक साथ अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है । इन सभी कर्मचारियों की नियुक्ति एक कार्यदायी संस्था (ठेका एजेंसी) के माध्यम से की गई थी ।

१. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्यागपत्र देने वाले सभी कर्मचारियों का कहना है कि दान चोरी विवाद के पश्चात मंदिर में अनेक नियमों में परिवर्तन किए गए । इतना ही नहीं, उनके मानदेय में भी कमी कर दी गई ।

२. इन सभी कर्मचारियों ने सामूहिक बैठक आयोजित कर इन परिवर्तनों का विरोध किया तथा श्रीराममंदिर प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें प्रस्तुत कीं ।

३. उस समय उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया । अंततः विरोधस्वरूप २३ कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अपने त्यागपत्र सौंप दिए ।