ईरान के ९० सैन्य एवं नौसैनिक ठिकानों को बनाया लक्ष्य
तेहरान (ईरान) – अमेरिका तथा ईरान के बीच हुआ ‘शांति समझौता’ टूट गया है तथा खाडी क्षेत्र में एक बार फिर युद्ध भडक उठा है । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम समाप्त होने की घोषणा के पश्चात ९ जुलाई की प्रातः अमेरिका ने ईरान के दक्षिण-पूर्व स्थित रणनीतिक महत्त्ववाले चाबहार बंदर पर मिसाइलों से भीषण आक्रमण किया । दोनों देशों द्वारा लगातार दूसरे दिन भी एक-दूसरे पर आक्रमण किए जा रहे हैं, जिससे खाडी क्षेत्र में पुनः व्यापक युद्ध छिडने के संकेत मिल रहे हैं ।
ईरानी मीडिया के अनुसार, ९ जुलाई को चाबहार शहर में एक के बाद एक कई भीषण विस्फोट हुए । इन आक्रमणों के उपरांत शहर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है । आक्रमण के तुरंत पश्चात स्थानीय आपातकालीन सेवाएं और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं ।
ईरान की सैन्य क्षमता को समाप्त करने के लिए किया गया आक्रमण ! – अमेरिका
अमेरिकी सेना के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के ९० सैन्य एवं नौसैनिक ठिकानों को सटीक लक्ष्य बनाया है । अमेरिका का कहना है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही में बाधा डालने की ईरान की क्षमता को समाप्त करने के उद्देश्य से यह सैन्य कार्रवाई की गई । अमेरिका ने यह भी आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग से जानेवाले व्यापारिक जहाजों एवं निर्दोष कर्मचारियों पर हुए आक्रमणों के लिए ईरान ही उत्तरदायी है ।
विवाद का आरंभ कैसे हुआ ?
७ जुलाई को हॉर्मुज जलडमरूमध्य से जा रहे तीन व्यापारिक जहाजों पर अज्ञात आक्रमणकरियों ने आक्रमण किया था । अमेरिका ने इन आक्रमणों के पीछे सीधे ईरान का हाथ होने का आरोप लगाया था । इसी के प्रतिशोध में अमेरिका ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की । इससे अप्रसन्न ईरान ने कुवैत, बहरीन आदि देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर आक्रमण किए । इसके उपरांत राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि “ईरान के एक आक्रमण का प्रत्युत्तर २० आक्रमणों से दिया जाएगा ।”
भारत को लग सकता है बड़ा झटका !रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह के विकास एवं संचालन के लिए भारत ने ईरान के साथ १० वर्ष का समझौता किया है । यह लगभग ४,२०० करोड रुपये की परियोजना है । यदि चाबहार बंदरगाह को भारी क्षति होती है, तो इसका बडा आर्थिक एवं सामरिक प्रभाव भारत पर भी पड सकता है । |

Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
‘मुस्लिम पर्सनल लॉ’ देश के कानून से ऊपर नहीं है ! – इलाहाबाद उच्च न्यायालय
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir
अमेरिका का ईरान के साथ युद्धविराम समझौता समाप्त ! – Donald Trump