
मुंबई, ९ जुलाई (वार्ता) – नागपुर में आगामी शीतकालीन सत्र में समान नागरिक संहिता का विधेयक प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे, यह सूचना मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ९ जुलाई को विधानसभा में दी । इस विधि (कानून) के प्रारूप को तैयार करने हेतु गठित की गई समिति की जानकारी मुख्यमंत्री ने प्रदान की ।
संविधान में प्रत्येक राज्य को समान नागरिक संहिता लागू करने के निर्देश दिए गए हैं । वर्ष २०२६ के बजट सत्र में इस विधि हेतु समिति स्थापित करने की घोषणा की गई थी ।
UCC Bill Expected to Be Introduced During the Nagpur Winter Session
Maharashtra CM Devendra Fadnavis has announced a 7-member committee to draft the Uniform Civil Code (UCC) rules.
The panel comprises three former Supreme Court/High Court judges, a constitutional expert, a… pic.twitter.com/CBe9UU146B
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 9, 2026
सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अध्यक्षता में ७ सदस्यीय समिति स्थापित की गई है । इसमें मुंबई उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आर.सी. चव्हाण, मुंबई उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस.जी. मेहेरे, राज्य के पूर्व मुख्य सचिव डी.के. जैन, राज्य के पूर्व महाधिवक्ता वीरेंद्र सराफ, संविधान के विद्वान पद्मश्री रमेश पतंगे, शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुवर्णा रावल सम्मिलित हैं, ऐसा इस समय देवेन्द्र फडणवीस ने कहा ।
Chhattisgarh High Court : विद्यालयों में गायत्री मंत्र के पाठ संबंधी निर्देश देनेवाले परिपत्र को चुनौती देनेवाली याचिका उच्च न्यायालय ने निरस्त की !
महाराष्ट्र के १८१ महाविद्यालयों में न्यूनतम शैक्षणिक सुविधाओं का अभाव उजागर !
‘मुस्लिम पर्सनल लॉ’ देश के कानून से ऊपर नहीं है ! – इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Cremation ground: महाराष्ट्र के ७ सहस्र ४४४ गांवों में श्मशान भूमि ही नहीं !
Electric Bus : वर्ष २०३५ तक महाराष्ट्र की सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी ! – प्रताप सरनाईक, परिवहन मंत्री
Canada Nijjar killing: खलिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या में भारतीय अधिकारियों का कोई हाथ नहीं था !