अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा
वॉशिंगटन (अमेरिका) – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि ईरान के साथ हुआ समझौता अब समाप्त हो चुका है । उनके साथ चर्चा करना केवल समय की बर्बादी है ।”
🚨 BREAKING: "America's ceasefire agreement with Iran is OVER!" 🇺🇸❌🇮🇷
US President Donald Trump has officially announced the termination of the deal, stating: "Negotiating with them is just a waste of time."#IranUS #MiddleEastTension pic.twitter.com/xNl7E9nI3D
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 8, 2026
पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि,
ईरान ने समझौते की शर्तों का सम्मान नहीं किया । उन्होंने कहा, “वह असत्य बोल रहा है । हमने एक ऐसा समझौता किया था, जिस पर सभी सहमत थे । इसमें स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया था कि परमाणु हथियार नहीं बनाए जाएंगे ; किंतु समझौते के पश्चात उन्होंने प्रसारमाध्यमों से कहा कि इस विषय पर हमारी कभी कोई चर्चा ही नहीं हुई थी । निश्चित रूप से उनमें कुछ न कुछ गडबड है। वे पूरी तरह से पागल हो चुके हैं ।”
विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप की इस घोषणा के पश्चात खाडी क्षेत्र की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है । पहले से ही मिसाइल आक्रमणों, ड्रोन हमलों तथा समुद्री सुरक्षा को लेकर इस क्षेत्र में तनाव बना हुआ है । ऐसी स्थिति में यदि दोनों देशों के मध्य सैन्य कार्यवाही पुनः तीव्र होती है, तो उसका प्रभाव वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर भी पड सकता है ।

US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir
Canada Nijjar killing: खलिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या में भारतीय अधिकारियों का कोई हाथ नहीं था !
Saudi Crude Oil : सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में की कटौती
China Bribery Case : ३० वर्षों में ३ सहस्र करोड रुपये की रिश्वत लेने वाले चीन के पूर्व अधिकारी को फांसी का दंड
Europe Heatwave : यूरोप के २३ देशों में रिकॉर्ड तोड गर्मी की लहर – ११लाख करोड रुपये की हानि ।