ट्रम्प के पास प्रस्ताव को निरस्त करने का अधिकार

वाशिंगटन (अमेरिका) – ईरान के विरुद्ध युद्ध को रोकने के लिए अमेरिकी संसद के ‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स’ (प्रतिनिधि सभा) में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। सदन में यह प्रस्ताव २१५ बनाम २०८ मतों से पारित हुआ, जिसका अर्थ है कि प्रस्ताव के पक्ष में २१५ तथा विरोध में २०८ मत पड़े। समाचार एजेंसी ‘रॉयटर्स’ द्वारा प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार, विशेष बात यह रही कि ट्रम्प के ४ रिपब्लिकन सदस्यों ने डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में, यानी युद्ध रोकने के समर्थन में मतदान किया। इसके अतिरिक्त, यह भी कहा जा रहा है कि इस प्रस्ताव को निरस्त (रद्द) करने का अधिकार डोनाल्ड ट्रम्प के पास है। माना जा रहा है कि ट्रम्प अपने वीटो (नकाराधिकार) का उपयोग करके इस प्रस्ताव को निरस्त कर सकते हैं।
१. इस प्रस्ताव में कहा गया है कि जब तक संसद युद्ध की घोषणा नहीं करती या सैन्य बल के उपयोग की आधिकारिक अनुमति नहीं देती, तब तक ट्रम्प को ईरान से अमेरिकी सेना वापस बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।
२. युद्ध शक्ति प्रस्ताव (वॉर पावर्स रेजोल्यूशन) का पारित होना एक महत्वपूर्ण संकेत है। प्रस्ताव प्रस्तुत करने वाले प्रतिनिधि ग्रेगोरी मीक्स ने एक बयान में कहा है कि अधिक से अधिक रिपब्लिकन नेता अब मतदाताओं की बात सुन रहे हैं तथा वे खाड़ी देशों में एक अन्य युद्ध नहीं चाहते हैं।
विपक्षियों के कोलाहल के कारण संसद में परीक्षा सुधार विधेयक पर चर्चा नहीं हो सकी !
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित