अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा

बीजिंग (चीन) — अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर गए हैं । उन्होंने १४ मई को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भेंट की । दोनों नेताओं के बीच २ घंटे तक बैठक हुई । इसमें ईरान युद्ध, यूक्रेन संकट तथा अन्य वैश्विक विषयों पर चर्चा हुई । बैठक के आरंभ में शी जिनपिंग ने कहा कि पूरा विश्व इस बैठक पर गहनता से दृष्टि रख रहा है । विश्व तेजी से बदल रहा है तथा वैश्विक स्थिरता के लिए अमेरिका-चीन संबंध अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं । दोनों देशों को प्रतिद्वंद्वी नहीं, अपितु साझेदार बनना चाहिए । इस अवसर पर ट्रंप ने कहा कि आपका मित्र होना हमारे लिए सम्मान की बात है । अमेरिका एवं चीन के संबंध पहले से भी अधिक अच्छे होने वाले हैं । उन्होंने यह भी बताया कि विश्व के कुछ प्रमुख व्यावसायिक नेताओं को यहां लाया गया है ।
Beijing: “America and China should be partners, not rivals!” – Chinese President Xi Jinping during U.S. President Donald Trump’s visit to China 🇨🇳🇺🇸
Can the world really trust such statements from two nations known for pursuing only their strategic interests?
No matter what is… pic.twitter.com/htTIPUOAfx
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 14, 2026
अमेरिका-चीन संबंधों में ताइवान सबसे महत्त्वपूर्ण विषय ! — शी जिनपिंग
बैठक में शी जिनपिंग ने ट्रंप से कहा कि अमेरिका-चीन संबंधों में ताइवान सबसे महत्त्वपूर्ण विषय है । यदि इस विषय को अयोग्य रूप से संभाला गया, तो स्थिति संकटकारी हो सकती है । ताइवान की स्वतंत्रता एवं ताइवान जलडमरूमध्य में शांति — ये दोनों बातें एक-दूसरे के विपरीत हैं ।
क्षेत्रीय अस्थिरता का एकमात्र कारण चीन ! — ताइवान का प्रत्युत्तर
शी जिनपिंग के बयान के उपरांत ताइवान ने प्रतिक्रिया दी है । ताइवान सरकार ने कहा है कि चीन की सैन्य गतिविधियां ताइवान जलडमरूमध्य एवं इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अस्थिरता का मुख्य कारण हैं । ताइवान की कैबिनेट प्रवक्ता मिशेल ली ने कहा कि चीन की सैन्य धमकी ही क्षेत्रीय तनाव का एकमात्र कारण है । सुरक्षा बनाए रखने के लिए रक्षा क्षमता बढाना अत्यावश्यक है ।
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध
Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
पाक सेना पर ‘जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल)’ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान की कडी आलोचना । – Maulana Fazlur Rehman
मैं मुसलमान हूं; पर देश में शरीयत लागू नहीं करूंगा ! – Burkina Faso President Ibrahim
US Indians Deportation : अमेरिका १८ सहस्र भारतीय नागरिकों को देश से निष्कासित करेगा !