बंगाल में विधानसभा निर्वाचन
तृणमूल कांग्रेस के नेता की मतदाताओं को धमकी

कोलकाता (बंगाल) – यदि आपने किसी अन्य दल को मतदान किया, तो आपके टुकडे कर देंगे, ऐसी धमकी देते हुए तृणमूल कांग्रेस के एक नेता का चलचित्र (वीडियो) सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुआ है । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय का यह चलचित्र बताया जा रहा है । इस नेता का नाम ज्ञात नहीं हो सका है । इस चलचित्र के कारण भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल की आलोचना की है । ‘ममता बनर्जी के नेता लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं तथा वे मतदाताओं को भयभीत कर सत्ता प्राप्त करने का प्रयत्न कर रहे हैं’, ऐसा आरोप भाजपा के नेताओं ने लगाया है । भाजपा ने इस प्रकरण में निर्वाचन आयोग के समक्ष परिवाद (शिकायत) प्रस्तुत किया है एवं संबंधित नेता पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है ।
तृणमूल कांग्रेस ने इस चलचित्र के विषय में सतर्क भूमिका अपनाई है । दल के कुछ प्रवक्ताओं ने कहा कि ‘यह चलचित्र पुराना हो सकता है अथवा उसमें हेर-फेर किए जाने की संभावना है’; किंतु ‘दल ऐसे किसी भी हिंसक वक्तव्य का समर्थन नहीं करता’, ऐसा भी प्रवक्ताओं ने स्पष्ट किया है । (ऐसे नेता पर दल कार्रवाई क्यों नहीं करता ? उसे दल से निष्कासित क्यों नहीं करता तथा पुलिस को उसे बंदी बनाने के लिए क्यों नहीं कहता ? – संपादक)
Dhanbad BCCL Job Murder : अनुकंपा आधार पर नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या करवाने वाले पुत्र को बंदी बनाया।
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
Mumbai Local Murder : मुंबई में लोकल रेल में सामान्य कारण से यात्री की हत्या, आरोपी बंदी ।