किसी भी दबाव में आकर बातचीत नहीं करेंगे – ईरान

वॉशिंग्टन (अमेरिका) / तेहरान (ईरान) – जब तक ईरान के साथ समझौता नहीं होता, तब तक ईरान के बंदरगाह की नाकाबंदी हम नहीं हटाएंगे, ऐसी घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने की । उन्होंने यह भी कहा कि एक सप्ताह पूर्व आरंभ की गई यह नाकाबंदी ईरान को संपूर्णरूप से ध्वस्त कर रही है । इस संघर्ष में अमेरिका बहुत आगे निकल चुका है । इसके उत्तर के रूप में ईरान की संसद के अध्यक्ष गालिबाफ ने पोस्ट करते हुए कहा, ‘ट्रम्प दबाव बनाकर तथा युद्धविराम तोडकर बातचीत को इस दिशा में ले जाना चाहते हैं, जहां ईरान को झुकना पडे अथवा अमेरिका को युद्ध पुनः आरंभ करने का कारण मिले । ईरान किसी भी धमकी के दबाव में आकर बातचीत नहीं करेगा ।’
अमेरिका एवं ईरान के मध्य की २ सप्ताह का युद्धविराम २२ अप्रैल को समाप्त हो रहा है, इसलिए दूसरे दौर की शांतिवार्ता करने के लिए पाकिस्तान के ईरान को आमंत्रित किया है, परंतु ईरान ने उसे मना कर दिया है । दूसरी ओर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस इस्लामाबाद आनेवाले हैं ।
‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ने २ ईरान अधिकारियों का संदर्भ देते हुए बताया कि ईरान का प्रतिनिधि मंडल शांतिवार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंच सकता है , परंतु इस शांतिवार्ता के पूर्व गालिबाफ ने यह शर्त रखी है कि ईरान इस शांतिवार्ता में तभी भाग लेगा, जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस इस शांतिवार्ता में उपस्थित रहेंगे ।
अमेरिका की धमकी का जवाब देंगे – ईरानी सेना
ईरान के संयुक्त सैनिकी कमांड के कमांडर अली अब्दुल्लाही ने बताया कि ईरान का सशस्त्र बल एकजूट है तथा शत्रु की किसी भी कार्यवाही का अथवा धमकी का तीव्रगति से निर्णायक एवं कठोर उत्तर देने के लिए तैयार है । उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के क्षेपणास्त्र एवं ड्रोन्स के निरंतर आक्रमणों के कारण ही अमेरिका एवं इजरायल को युद्धविराम का प्रस्ताव रखने के लिए बाध्य होना पडा ।
शी जिनपिंग का सऊदी अरब के युवराज से हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के संबंध में वक्तव्य।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सऊदी अरब के युवराम मोहम्मद बिन सलमान से दूरभाष से बात करते हुए बताया कि महत्त्वपूर्ण समुद्री मार्ग हॉर्मुज जलडमरूमध्य सामान्य यातायात के लिए खुला रहना चाहिए । चीन उसकी आवश्यकता के लगभग ४० प्रतिशत तेल का इस मार्ग से आयात करता है । प्राप्त समाचार के अनुसार वर्तमान समय में चीन के पास अनेक माह का ऊर्जा भंडार है, परंतु वैश्विक मंदी इसी प्रकार से चलती रही, तो उसे हानि सहन करनी पडेगी ।
अमेरिका द्वारा ईरान की पकडी हुई व्यापारी नौका में क्षेपणास्त्र के लिए आवश्यक रसायन थे – अमेरिका की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली का दावा
अमेरिका कि रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने यह दावा किया है कि ईरान की ‘तुस्का’ नौका रासायनिक माल लेकर जा रही थी तथा अमेरिकी सेना ने उसे ओमान की खाडी में पकडा । यह नौका क्षेपणास्त्र बनाने के लिए आवश्यक रासायनिक सामग्री लेकर चीन से ईरान की ओर जा रही थी । ईरान को चीन से मिलनेवाली सैनिकी सहायता अब एक ऐसी वास्तविकता है, जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती ।
अमेरिका ने हार्मुज के जलडमरूमध्य से २७ नौकाएं वापस भेजीं ।
अमेरिकी सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जब से नाकाबंदी आरंभ हुई है, तब से अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदरगाहों से तथा तटीय क्षेत्र से आवाजाही करनेवाली २७ नौकाओं को वापस जाने पर अथवा उन्हें ईरानी बंदरगाहों की ओर मोडने के लिए बाध्य किया है ।
Nepal Map New Coin : नेपाल ने १ रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, लिपुलेख तथा कालापानी दर्शाने वाला नक्शा हटाया ।
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
पाक सेना पर ‘जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल)’ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान की कडी आलोचना । – Maulana Fazlur Rehman
US Indians Deportation : अमेरिका १८ सहस्र भारतीय नागरिकों को देश से निष्कासित करेगा !
ईरान के आक्रमण में जॉर्डन में २ अमेरिकी सैनिक मारे गए : अमेरिका का प्रत्युत्तर !
गोहत्या की घटना में ३ मुसलमानों को १०-१० वर्ष के कारावास का दंड ।