|
धनबाद (झारखंड) – यहां रामनवमी की शोभायात्रा पर कट्टरपंथी मुसलमानों ने पथराव किया था; परंतु पथराव करनेवाले आरोपियों पर कार्रवाई करने की अपेक्षा पुलिस ने शोभायात्रा के आयोजन करनेवाले हिन्दू आयोजकों के साथ दुर्व्यवहार किया । पुलिस ने आयोजकों को बंदी बना लिया तथा उन्हें रस्सी से बांधकर बाजार में घुमाया ।
झारखंड के धनबाद में रामनवमी शोभायात्रा में जिहादी तत्वों द्वारा पथराव की घटना बाद पुलिस द्वारा नियंत्रण के नाम पर आरोपितों के अलावा हिंदू श्रद्धालुओं और आयोजकों को रस्सी से बांध कर उनको अपमानित करने की शिकायत प्राप्त हुई है।
हमने संज्ञान ले कर चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी को नोटिस… pic.twitter.com/I7TjiV5w7E— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) April 1, 2026
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने इस घटना का गंभीर संज्ञान लेते हुए झारखंड राज्य के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजा है । आयोग ने हिन्दुओं को रस्सी से बांधकर बाजार में घुमाने की घटना को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया है । इस प्रकरण में ७ दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है ।
१. धनबाद के बलियापुर क्षेत्र के भीखराजपुर गांव में रामनवमी की शोभायात्रा पर कट्टरपंथी मुसलमानों ने पथराव किया था । इस पथराव में कई हिन्दू श्रद्धालु घायल हुए ।
२. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों के कुछ लोगों को बंदी बना लिया; परंतु केवल हिन्दुओं के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने के कारण यह प्रकरण गंभीर बन गया है ।
३. सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के अनुसार पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता शत्रुघ्न महतो एवं शोभायात्रा के अन्य आयोजकों को रस्सी से बांधकर सार्वजनिक रूप से बाजार में घुमाया ।
४. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशांक राज ने इस पर कडा विरोध जताते हुए मानवाधिकार आयोग में परिवाद प्रविष्ट किया था । उन्होंने आरोप लगाया कि “पुलिस की यह भूमिका पूरी तरह पक्षपातपूर्ण है । पथराव मुस्लिम समूह द्वारा किए जाने के उपरांत भी शोभायात्रा के आयोजकों को ही अपराधियों की तरह सडकों पर घुमाया गया ।”
५. इस घटना के पश्चात क्षेत्र में आक्रोश का वातावरण है तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जा रही है ।
संपादकीय भूमिका
|

नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।