Rajasthan Shivling Vandalized : अलवर (राजस्थान) में अज्ञात लोगों ने शिवलिंग तोडा एवं मंदिर के पास बछडे को काटकर फेंक दिया !

टूटा हुआ शिवलिंग (बाएं)

(उपरोक्त चित्र प्रकाशित करके किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कोई इरादा नहीं है, बल्कि हिन्दू विरोधियों द्वारा किए गए आपत्तिजनक कृत्य के बारे में लोगों को जागरूक करना है। – संपादक)
अलवर (राजस्थान) – यहां श्मशानभूमि के पास स्थित एक प्राचीन मंदिर में अज्ञात लोगों ने तोडफोड की है । मंदिर में एक शिवलिंग को तोड दिया गया है तथा अन्य कई मूर्तियों को भी क्षति पहुंचाई गई है । इसके साथ ही गाय के एक बछडे को काटकर मंदिर के पास फेंक दिया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया है । स्थानीय नागरिक घटनास्थल पर एकत्र होकर विरोध जताया एवं दोषियों पर कडी कार्रवाई की मांग पुलिस से की । पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए नागरिकों को शांत किया ।

यहां कुछ दिनों पहले नंदी की मूर्ति की गर्दन टूटी हुई पाई गई थी । उसके पश्चात भगवान गणेश की मूर्ति की सूंड भी टूटी हुई मिली थी । पहले इन घटनाओं के बारे में आशंका व्यक्त की गई थी कि संभवतः यह काम बंदरों ने किया होगा; परंतु इस बार शिवलिंग को पत्थर की सहायता से पूरी तरह तोडा गया है । शिवलिंग के पास टूटा हुआ पत्थर भी मिलने से यह संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि यह घटना जानबूझकर की गई है ।

संपादकीय भूमिका

इस प्रकार की घटना हिन्दू कभी नहीं कर सकते, इसलिए इसके पीछे मूर्तिपूजा का विरोध करनेवाले, हिन्दुओं को ‘काफिर’ कहनेवाले ही हो सकते हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है ! ऐसे लोगों का अब स्थायी समाधान करने की आवश्यकता उत्पन्न हो गई है !