७७ लाख ४६ सहस्र रुपए का है यह घोटाला

अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) – शनिशिंगणापुर के श्री शनैश्चर देवस्थान के ऑनलाइन दर्शन एवं पूजा एप से संबंधित घोटाले का अन्वेषण पूरा कर यहां की साइबर पुलिस शाखा ने नेवासा न्यायालय में दोषारोपपत्र प्रविष्ट किया है । देवस्थान की आधिकारिक अनुमति के बिना चलाए जा रहे एप से ही यह घोटाला हुआ है, यह स्पष्ट हुआ है । अन्वेषण में इस प्रकरण में अनुमानित ७७ लाख ४६ सहस्र ३४१ रुपए का घोटाला होने की बात सामने आई है, अतः इसमें संलिप्त ९ संदिग्ध आरोपियों के विरुद्ध दोषारोपपत्र प्रविष्ट किया गया है ।
१. पुलिस द्वारा एप घोटाला प्रकरण का अन्वेषण हाथ में लेने के उपरांत देवस्थान के तत्कालिन अधिकारियों-कर्मचारियों ने एपधारकों को दिया गया अनुमतिपत्र नए सिरे से तैयार कर कर्मचारियों के अधिकोष खाते पर जमा धनराशि के विषय में स्पष्टीकरण देने का प्रयास किया ।
२. संजय पवार नाम के एक कर्मचारी ने एप का व्यवस्थापन देखनेवाले एक व्यक्ति को धमकाकार फर्जी अनुमति पत्र एवं हिसाब पुलिस को प्रस्तुत करने पर बाध्य किया, साथ ही स्वयं के हस्ताक्षर से पूजा-अर्चना करने की अनुमति दी, यह स्पष्ट हुआ है ।
३. इस संपूर्ण प्रकरण से देवस्थान के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने इस घोटाले का षड्यंत्र रचकर श्रद्धालुओं की आस्था का अनुचित लाभ उठाया, यह स्पष्ट हुआ है ।
४. देवस्थान के न्यासियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुजारियों तथा एप संचालित करनेवालों के लगभग १०० बैंक खातों की विस्तृत जानकारी लेने के उपरांत यह घोटाला उजागर हुआ है तथा यह घोटाला लगभग ५०० करोड रुपए का होने का दावा किया गया है ।
५. राज्य विधानमंडल में यह प्रकरण चर्चा में रहा; उसके पश्चात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा आदेश दिए जाने के उपरांत इस जांच को गति मिली थी ।
६. अन्वेषण में यह सामने आया कि बिना अनुमति से चलाए जा रहे एप से ऑनलाइन सुविधा के द्वारा पूजा-अर्चना का आरक्षण हुआ ही नहीं था; परंतु देवस्थान ने ‘देवधाम’, ‘श्रीमंदिर’, ‘उत्सव’, ‘वामा’ एवं ‘शेमारू’ इन ५ एप्स को ऑनलाइन पूजा-अर्चना, साथ ही लाइव दर्शन का आरक्षण करने की अनुमति दी थी ।
संपादकीय भूमिका
|
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
आदिवासी छात्रों को अंग्रेजी सिखाने के लिए करोडों रुपए का खर्च, परंतु छात्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी