|
(द्रमुक अर्थात द्रविड मुन्नेत्र कळघम् – द्रविड प्रगति संघ)

चेन्नई (तमिलनाडु) – पोंगल तमिल समाज का पारंपरिक कृषि उत्सव है । इसका किसी एक धर्म या जाति से सीमित संबंध नहीं है । पोंगल सामाजिक न्याय , समता और सामूहिक एकता का प्रतीक है । इसलिए दल के कार्यकर्ताओं को ‘द्रविडी पोंगल’ मनाना चाहिए , ऐसा आवाहन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री तथा द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने दल के कार्यकर्ताओं से किया है । उन्होंने सामुदायिक द्रविडी पोंगल कार्यक्रम आयोजित करने का आवाहन किया है । इसका भाजपा और अण्णाद्रमुक दलों ने तीव्र विरोध किया है । विरोधी दलों का आरोप है कि द्रमुक पोंगल से हिन्दू धार्मिक तत्वों को निकालने का प्रयास कर रहा है और उत्सव की पहचान बदलना चाहता है ।
Tamil Nadu’s Anti Hindu CM M. K. Stalin calls for ‘Dravidian Pongal’, claiming Pongal has no religious roots.
Opposed by BJP & AIADMK
What else can one expect from the DMK?
Sanatan Dharma and its festivals are eternal – beyond distortion or destruction. 🚩#Pongalcelebration… pic.twitter.com/CabwZ2qq12
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 14, 2026
भाजपा का कहना है कि द्रमुक पोंगल को हिन्दू पंचांग से अलग करने का प्रयास कर रहा है और उसे पूर्ण रूप से ‘धर्मनिरपेक्ष’ स्वरूप देने का प्रयत्न कर रहा है । अण्णाद्रमुक दल के प्रवक्ता कोवाई सत्यन ने कहा है कि द्रमुक दल उत्सवों के नाम बदलकर राजनीति कर रहा है । पोंगल की पहचान से छेडछाड करना अर्थात जनभावनाओं से खेलना है । यह सब आने वाले चुनावों की पृष्ठभूमि में किया जा रहा है ।
आलोचना के बाद द्रमुक का स्पष्टीकरण
आलोचना के बाद द्रमुक ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि द्रविडी पोंगल का उल्लेख केवल दल के कार्यकर्ताओं के लिए किया गया था । सामान्य जनता की धार्मिक आस्थाओं में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा है । पोंगल तमिल किसानों का उत्सव है । अन्य राज्यों में इसे ‘मकर संक्रांति’ कहा जाता है , जो एक अलग परंपरा है ।
राज्य सरकार ने पोंगल से पूर्व राशन कार्ड धारकों को तीन हजार रुपये की नकद राशि और पोंगल सामग्री का पैकेट देने की घोषणा की है ।
संपादकीय भूमिकासनातन धर्म को नष्ट करने का आवाहन करने वाले दल से इससे अधिक क्या अपेक्षा की जाए । द्रमुक दल ने कितना भी आवाहन किया हो , फिर भी सनातन कभी नष्ट नहीं हो सकता न ही उसके पर्व और उत्सव परिवर्तित हो सकते हैं । |
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे