
जयपुर (राजस्थान) – संपूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का अविभाज्य भाग होना चाहिए, ऐसा वक्तव्य ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने दिया । वे यहां के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे ।
वर्ष १९९२ में ही अनुच्छेद ३७० निरस्त करने की भूमिका रखी
ब्लैकमैन ने कहा, ‘वर्ष १९९२ में ही अनुच्छेद ३७० निरस्त करने का मैंने आग्रह किया था । तब कश्मिरी हिन्दुओं को उनके धर्म एवं पहचान के कारण घर-द्वार छोडना पडा था। उस काल में ब्रिटेन में इस अन्याय के विरुद्ध जनजागृति करने का प्रयत्न किया गया था ।’
आतंकवाद एवं पाकिस्तान का निषेध
ब्लैकमैन ने जम्मू-कश्मीर में होनेवाली आतंकवादी कार्यवाहियों का निरंतर निषेध करने की बात कही । जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों पर पाकिस्तान के अवैध नियंत्रण पर भी उन्होंने तीव्र अप्रसन्नता व्यक्त की । संपूर्ण जम्मू-काश्मीर भारत के प्रशासन के अन्तर्गत आए, यही उनकी इच्छा होने की बात उन्होंने पुनः कही ।
You can read about my stance on the Indian government's decision to revoke article 370 here:https://t.co/eP9V8Y7SKt
— Bob Blackman (@BobBlackman) August 13, 2019
ब्रिटेन भारत के पक्ष में खडा रहे !
पहलगाम में हुए आतंकवादी आक्रमण में २६ लोगों की मृत्यु होने की घटना का ब्लैकमैन ने तीव्र निषेध किया था । निर्दोष नागरिकों की मृत्यु पर उन्होंने दुःख व्यक्त किया एवं आतंकवाद के विरुद्ध भारत के साथ दृढता से खडे रहने का आवाहन ब्रिटेन सरकार से किया ।
पाकिस्तान को ‘असफल राष्ट्र’ सम्बोधित किया
इससे पूर्व हुए एक कार्यक्रम में ब्लैकमैन ने पाकिस्तान को असफल राष्ट्र कहा था एवं वहां के सैन्य-राजनीतिक समीकरणों पर प्रश्न उपस्थित किया था । पाकिस्तान की ओर से भारत में आतंकवाद को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, ऐसा भी उन्होंने उल्लेख किया । इस पृष्ठभूमि पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत के साथ एकजुटता से खडे रहने की आवश्यकता होने की बात उन्होंने रेखांकित की ।
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
Europe Heatwave : यूरोप में उष्णता की लहर – तापमान ४० अंश सेल्सियस से अधिक ।
Obesity Among Children : यूरोपीय देशों की भांति भारत के बच्चों में बढ रहा है मोटापे का संकट ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे