‘सनातन संस्कृति एवं समाज की रक्षा’ चर्चासत्र में मान्यवरों द्वारा व्यक्त किए गए विचार !

दिल्ली – ‘हिन्दू संस्कृति को नष्ट करने के लिए भारत पर सहस्रों आक्रमण हुए हैं । इन आक्रांताओं से हिन्दू धर्म की रक्षा करने हेतु सहस्रों हिन्दुओं ने अपना बलिदान दिया । उनके त्याग के कारण ही आज हिन्दू धर्म का अस्तित्व टिका हुआ है । समाज की रक्षा होने के लिए हमारी भावी पीढी को सनातन संस्कृति की शिक्षा दी जानी चाहिए’, ऐसे विचार सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में ‘सनातन संस्कृति एवं समाज की रक्षा’, इस परिचर्चा में सहभागी मान्यवरों ने व्यक्त किए ।
हमारा गौरवशाली इतिहास भावी पीढी को बताया जाना चाहिए ! – श्रीमती मीनाक्षी शरणजी, हिन्दुत्वनिष्ठ
भारत के विभाजन के समय ५० लाख निर्दोष हिन्दुओं को मार दिया गया, जबकि ४ करोड हिन्दू विस्थापित हुए । जिन्होंने भारतीय संस्कृति की रक्षा करने के लिए अपना बलिदान दिया, उनके अंतिम संस्कार शास्त्र के अनुसार नहीं हुए । अब तक असंख्य हिन्दुओं का नरसंहार हुआ । इन हिन्दुओं के लिए हमारी संगठन की ओर से सर्वपित्री अमावस्या के दिन सामूहिक तर्पण किया जाता है । इससे हमारी भावी पीढी को जानकारी होगी कि हमारे पूर्वजों ने अपना बलिदान किस कारण दिया; इसलिए हमारा यह गौरवशाली इतिहास भावी पीढी तक पहुंचाया जाना चाहिए ।
विवाह के लिए आयु सीमा को घटाने की मांग : सनातन हिन्दू धर्म के विरुद्ध षड्यंत्र ! – अधिवक्ता मकरंद आडकरजी, सर्वाेच्च न्यायालय
निर्भया बलात्कार प्रकरण के उपरांत वर्ष २०२० में जया जेटली के नेतृत्व में एक ‘टास्क फोर्स’ (कार्यदल) गठित किया गया । इस फोर्स ने सर्वोच्च न्यायालय से युवती के विवाह की आयु सीमा १८ वर्ष से घटाकर १६ वर्ष करने की मांग की । यह सनातन संस्कृति के विरुद्ध एक षड्यंत्र है । यदि आयु सीमा घटानी है, तो उसके लिए संसद में कानून में संशोधन करना होगा । अतः न्यायालय से यह मांग करना आधारहीन है ।
… तो भारत में भी हिन्दू शेष नहीं बचेंगे ! – डॉ. ओमेंद्र रत्नूजी, संस्थापक, ‘निमित्तेकम्’ एवं ‘धर्मांश फाउंडेशन’
पाकिस्तान एवं बांग्लादेश में बडे स्तर पर हिन्दुओं का नरसंहार चल रहा है । इन दोनों देशों में ३ करोड हिन्दुओं का जीवन संकट में है । पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के हिन्दुओं को बचाने का प्रयास नहीं किया गया, तो भविष्य में भारत में भी हिन्दू शेष नहीं रहेंगे । हलाल प्रमाणपत्र के माध्यम से देश में समानांतर अर्थव्यवस्था चलाई जा रही है । उस पर सरकार का अथवा रिजर्व बैंक का भी नियंत्रण नहीं है । हलाल अर्थव्यवस्था देश के लिए अत्यंत घातक है । देश में जहां हलाल जैसा संकट फैल रहा है, ऐसे में हिन्दू समाज क्रिकेट, विवाह समारोह आदि कार्यक्रमों में व्यस्त है । इसके प्रति समाज में जागृति लाना आवश्यक है ।
हर काम के लिए हिन्दू व्यक्ति उपलब्ध कराएंगे ! – वीरेंद्र पांडेजी, संस्थापक, ‘शूरवीर प्रोग्राम’
विश्व में केवल एक ही धर्म है – हिन्दू धर्म ! हिन्दू धर्म में हर एक की ओर मानवता की दृष्टि से देखा जाता है; परंतु अन्य पंथ के लोग केवल उनके पंथ के व्यक्तियों की ओर ही मावनता की दृष्टि से देखते हैं और अन्य पंथियों का धर्मांतरण करते हैं । हिन्दुओं को घर के विभिन्न काम करने के लिए हिन्दू धर्मी व्यक्ति नहीं मिलते । इसके लिए हमारे संगठन से संपर्क करने पर काम करनेवाला हिन्दू व्यक्ति उपलब्ध कराया जाता है । यह हिन्दू धर्म की रक्षा हेतु एक कार्य है ।
हिन्दुओं को अपने बच्चों को बताना होगा कि ‘सभी धर्म समान नहीं है !’ – रति हेगडेजी, लेखिका
हिन्दुओं के लिए सभी धर्म समान हैं, ऐसा सिखाया जाता है; परंतु सभी धर्म समान नहीं हैं । अन्य पंथ के लोग उनके बच्चों को उनके पंथ की शिक्षा देते हैं; परंतु हिन्दू अपनी अगली पीढी को सनातन धर्म की शिक्षा नहीं देते । हिन्दुओं को अपने बच्चों को सनातन धर्म का महत्त्व बताना चाहिए । वैसा करने से हिन्दू बच्चे भारतीय संस्कृति के अनुसार आचरण करेंगे । हमारा धर्म प्राचीन है, यह बात अपने बच्चों को बतानी होगी, साथ ही उन्हें अपने पूर्वजों का इतिहास भी बताना होगा ।
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Muzaffarnagar Shocking Incident : चिकित्सकों ने ८ सहस्र रुपये लेकर अस्थि जोडी; परंतु शेष धनराशि न मिलने के कारण उसे पुनः तोडने का आरोप !
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
पान मसाला, गुटखा एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों का डेढ करोड रुपये से अधिक मूल्य का भंडार हस्तगत
Panchkula Bomb Threat : पंचकुला (हरियाणा) महापौर कार्यालय सहित हरियाणा तथा दिल्ली के मंदिरों को बम से उडाने की धमकी ।