जबलपुर (मध्यप्रदेश) की घटना

जबलपुर (मध्यप्रदेश) – यहां के हवाबाग चर्च में २० दिसंबर को स्नेहभोजन के कार्यक्रम के नाम पर हिन्दू बच्चों का धर्मांतरण करने के आरोप में विवाद हुआ । इस घटना में हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों एवं ईसाई समाज के मध्य हुई मारपीट में अनेक लोग घायल हुए । इस प्रकरण में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है ।
१. प्राप्त जानकारी के अनुसार ईसाई समाज की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए स्नेहभोजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । इस कार्यक्रम में सैंकडों गूंगे-बहरे तथा दृष्टिहीन बच्चे सहभागी थे । इन बच्चों के लिए मनोरंजन के कार्यक्रम तथा भोजन का भी प्रबंध किया गया था ।
२. इस कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं भाजपा के कार्यकर्ता घटनास्थल पहुंचे । उन्होंने स्नेहभोजन के कार्यक्रम की आड में बच्चों को धर्मांतरण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, यह आरोप लगाया । ईसाई समाज ने इन आरोपों को खारीज कर इसे केवल सामाजिक उपक्रम बताया ।
३. विवाद बढने के उपरांत दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर आक्रमण किया । पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण स्थापित किया । इसमें घायल लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है तथा कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है ।
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani