|

जयपुर (राजस्थान) – राज्य के सीमावर्ती श्रीकरणपुर परिसर में गैर-कानूनी धर्म बदलने का एक गंभीर प्रकरण सामने आया है । इस परिसर में श्री गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे के पास एक नए बने किराए के मकान में चुपके से चर्च चलाया जा रहा था । यहां गरीब हिन्दुओं को आर्थिक एवं अन्य लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था । इस प्रकरण में पुलिस ने एक जर्मन ईसाई दंपति समेत ६ लोगों को बंदी बनाया है ।
१. जैसे ही विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इस धर्म बदलने की जानकारी मिली, वे घटनास्थल पर पहुंच गए । पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए जर्मन स्वान बोज बेट जेलर एवं उसकी पत्नी सैंड्रा के साथ संतोष वर्गीस, मैथ्यू, बलजिंदर सिंह खोसा एवं राजेश कंबोज उर्फ पोपी को बंदी बनाया ।
२. पुलिस के अनुसार, श्रीकरणपुर यह भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक संवेदशील परिसर है । जर्मन दंपत्ति ने बिना किसी अनुमति के इस परिसर में प्रवेश किया तथा चुपके से धर्म बदलने का कार्य शुरू कर दिया । इससे परिसर में धार्मिक भावनाएं भडकने की संभावना थी ।
३. विश्व हिंदू परिषद ने गैर-कानूनी धर्म बदलने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत लिखित की । इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के श्याम सिंह राजपुरोहित तथा चिराग अशोक जोशी समेत कई कार्यकर्ता सम्मिलित हुए थे ।
४. जर्मन दंपत्ति ने जोगेंद्र सिंह पेटीवाले के परिवार का घर किराए पर लिया था । जर्मन दंपति ने इस घर में चर्च शुरू कर दिया था । गली में रहने वालों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी । कुछ दिनों से इस घर में संदिग्ध लोगों का आना-जाना बढ गया था ।
५. पिछले ३ महीनों में राजस्थान के सीमा परिसर में ईसाई धर्म बदलने के ४ प्रकरण सामने आए हैं ।
६. यह बात सामने आई है कि ईसाई मिशनरी संगठन कुछ स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा विदेशी निधि का उपयोग करके निर्धन हिन्दुओं का धर्म बदल रहे हैं ।
७. सीमा परिसर को लक्ष्य बनाया जा रहा है ताकि भविष्य में इन लोगों का उपयोग भारत विरोधी गतिविधियों में किया जा सके । पुलिस इस प्रकरण में आगे की जांच कर रही है ।
संपादकीय भूमिका
|
Ambaji Temple Donation Theft : गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में भी नोटों की गिनती के समय २ महीने पहले चोरी होने का प्रकरण उजागर !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।