श्रीराम मंदिर पर ध्वजारोहण के दिन लगाए गए फलक

मुर्शिदाबाद (बंगाल) – यहां के बेलडांगा में तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने ६ दिसंबर २०२५ को बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने की घोषणा की थी । अब उन्होंने इस संबंध में फलक (पोस्टर) प्रत्येक स्थान पर लगा दिए हैं । ये फलक २५ नवंबर को, यानी अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर ध्वजारोहण किए जाने के समय लगाए गए ।
१. कबीर ने एक बार फिर कहा कि हम ६ दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे । ३ वर्षों में उसका निर्माण पूरा हो जाएगा । नींव रखे जाने के कार्यक्रम में कई मुस्लिम नेता सम्मिलित होंगे ।
२. कबीर ने बताया कि ६ दिसंबर १९९२ को ही श्रीराम जन्मभूमि पर बाबरी ढांचा गिराया गया था । उसी के उपलक्ष्य में नींव रखने का दिन निश्चित किया गया है ।
मस्जिद की नहीं, अपितु बांग्लादेश की नींव रखी जा रही है ! – गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री

भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल में मस्जिद की नहीं, अपितु बांग्लादेश की नींव रख रही है । ममता बनर्जी सरकार बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या के समर्थन पर निर्भर है । जिस प्रकार तृणमूल हिन्दुओं के शवों पर राजनीति कर रही है, वह अधिक समय तक नहीं चलेगा ।
आगरा में हिन्दू महासभा ने कबीर की प्रतीकात्मक कब्र खोदी !
उत्तर प्रदेश के आगरा में हिन्दू महासभा ने कठोर रुख अपनाते हुए ताजमहल के पिछले हिस्से में यमुना नदी के किनारे एक गड्ढा खोदकर उसे प्रतीकात्मक कब्र का रूप दिया तथा विधायक हुमायूं कबीर को चेतावनी दी । कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह गड्ढा इस बात की चेतावनी का प्रतीक है कि ‘बाबरी मस्जिद को फिर से खडा करने की बात करने वालों का कैसा अंत होगा ?’
कबीर को जीवित या मृत लाने वाले को सोने का कडा देंगे !
हिन्दू महासभा की आगरा जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा, ‘हुमायूं कबीर को जीवित या मृत अवस्था में आगरा लाने वाले को मैं सोने का कडा दूंगी । बाबरी का सपना देखने वालों के लिए यह कब्र ही पर्याप्त उत्तर है ।’
संपादकीय भूमिकाऐसे कितने भी फलक लगाए जाएं, परंतु धर्मांधों को यह याद रखना चाहिए कि बाबरी के नाम पर कोई भी भवन फिर से देश में खडा नहीं हो सकता ! |
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी