Karnataka Hindu Attack : कर्नाटक में 4 मुसलमानों ने धर्म पूछकर हिन्दू युवक को निर्दयता से पीटा !

५० सहस्त्र रुपये लूटे, सोने की अंगूठी भी चुराई !

हिन्दू युवक पर आक्रमण

शिवमोग्गा (कर्नाटक) – यहां ४ मुसलमानों ने हरीश नामक एक हिन्दू युवक पर आक्रमण किया । यह घटना १५ नवंबर की रात को हुई ।

पीड़ित हरीश शिवमोग्गा का निवासी है । जब वह रात सवा ग्यारह बजे शहर के एक चौराहे से जा रहा था, तो चार मुसलमानों ने उसे रोका, उससे उसका धर्म पूछा तथा हिन्दू पता चलते ही उसकी आंखों एवं नाक पर घूंसे मारे । साथ ही ५० सहस्त्र रुपये एवं सोने की अंगूठी भी चुरा ली । उसी समय, वहां आए एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को देखकर चारों जिहादी भाग गए ।

इसके बाद हरीश का दो चिकित्सालयो में उपचार हुआ । भय के कारण उसने २ दिन पश्चात, अर्थात १७ नवंबर को पुलिस में आपत्ति प्रविष्ट कराई । इस समय शिवमोग्गा के भाजपा विधायक एस.एन. चन्नाबसप्पा हरीश के साथ दोड्डापेटे पुलिस स्टेशन गए । उन्होंने पुलिस पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति अनदेखी का आरोप लगाया ।

संपादकीय भूमिका

  • मुसलमानों का तुष्टीकरण करने वाली कांग्रेस के सत्ता में होने पर कर्नाटक में इससे अलग क्या होगा ? निसंदेह, यदि किसी को लगे कि हिन्दू उसे चुनकर देने के पाप का फल ही भुगत रहे हैं, तो इसमें अयोग्य क्या है ? 
  • चूंकि कांग्रेस को हर स्थान पर हार मिल रही है, इसलिए वह अब मुसलमानों को बड़े स्तर पर प्रसन्न कर रही है । इसलिए, यदि कर्नाटक में पहलगाम की घटना की तरह धर्म पूछकर किए जाने वाले हमले नियमित हो जाएं, तो आश्चर्य नहीं होगा !