भूमि घोटाले की घटना में ‘महाराष्ट्र टाइम्स’ द्वारा श्रीकृष्ण तथा भगवद्गीता का अपमान ।

मुंबई, ९ नवम्बर (वार्ता) – दैनिक ‘महाराष्ट्र टाइम्स’ में ९ नवम्बर के अंक में ‘दीड-दमडी’ नामक स्तंभ में पार्थ पवार से संबंधित भूमि घोटाले के प्रकरण पर आधारित ‘कामचलाऊ गीता’ शीर्षक से लेख प्रकाशित किया गया । महाभारत युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ‘भगवद्गीता’ का उपदेश दिया था । उसी पर आधारित यह व्यंग्यात्मक लेख लिखा गया है जिसमें अजित पवार को श्रीकृष्ण तथा पार्थ पवार को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है ।
लेख में यह कहा गया कि —
“जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध से पहले विचलित अर्जुन को ‘भगवद्गीता’ सुनाकर युद्ध के लिए तैयार किया था, उसी प्रकार अजित पवार पार्थ पवार को ‘भ्रष्टाचार से सुरक्षित कैसे निकालें’, इसका उपदेश दे रहे हैं ।”
भगवद्गीता के इस प्रकार के संदर्भ के माध्यम से बनाए गए इस व्यंग्यात्मक लेख को लेकर अनेक लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है ।
संपादकीय भूमिकायह ध्यान देने योग्य है कि अन्य पंथों के श्रद्धास्थलों का अपमान करने का साहस समाचारपत्रों द्वारा कभी नहीं किया जाता, ऐसे हिन्दू-विरोधी समाचारपत्रों का हिन्दुओं द्वारा ही अवमानना हो तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। |
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !