India Slams Turkiye : संयुक्त राष्ट्र के नियमों के अनुसार साइप्रस विवाद का समाधान करो ।

  • संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर विवाद उठाने वाले तुर्की को भारत का कठोर उत्तर –

  • तुर्की ने उत्तर साइप्रस पर अवैध अधिकार कर रखा है ।

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन एवं भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

नई दिल्ली – विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में साइप्रस के विदेश मंत्री से चर्चा की । इस बैठक में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के नियमों के अनुसार साइप्रस विवाद को सुलझाने पर विचार-विमर्श किया, ऐसी जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक पत्रकार सम्मेलन में दी । वर्ष १९७४ में तुर्की ने उत्तर साइप्रस पर अवैध अधिकार किया था, तभी से यह विवाद चल रहा है । जयशंकर की इस भेंट से दो दिन पहले ही तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर विवाद उठाया था । “कश्मीर विवाद विषय पर हमारी भूमिका पिछले १० वर्षों से पूरी तरह स्पष्ट है,” ऐसा जायसवाल ने स्पष्ट किया ।

‘नाटो’ प्रमुख का बयान भारत ने अस्वीकार किया।

“प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन युद्ध के विषय पर राष्ट्रपति पुतिन से चर्चा की थी,” यह ‘नाटो’ (यानि ‘नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन’ – विश्व के २९ देशों की एक सैन्य संगठन) के प्रमुख मार्क रुट्टे का वक्तव्य भी जायसवाल ने इस समय पूरी तरह अस्वीकार कर दिया । उन्होंने कहा कि ऐसी कोई चर्चा हुई ही नहीं । ‘नाटो’ को अपने बयान में सावधानी बरतनी चाहिए ।