मद्दूरू ‘मिनी पाकिस्तान’ बन गया है – स्थानीय हिन्दुओं का आरोप ।

मद्दूरू (कर्नाटक) – यहां गणेशोत्सव की शोभायात्रा मस्जिद के पास से जाते समय मुसलमानों द्वारा पथराव करने पर दंगा हुआ था । इस प्रकरण में अब तक २२ दंगाई मुसलमानों को बंदी बनाकर न्यायालयीन कोठरी में भेजा गया है । इस पर राज्य के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पथराव की घटना पूर्वनियोजित थी, ऐसी जानकारी मिली है । इस विषय में पुलिस अन्वेषण कर उचित कार्यवाही करेगी । शिवमोग्गा जिले के पालकमंत्री एन चेलुवरायस्वामी ने भी इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी, ऐसा कहा । शोभायात्रा के समय बिजली भी काट दी गई थी, ऐसी जानकारी भी मिली है । ऊपर से देखने पर यह घटना पूर्वनियोजित लगती है, ऐसा उन्होंने कहा ।
🚨 Attack on Ganesha Visarjan Procession in Madduru was Pre-Planned! – Karnataka Home Minister
❗ Locals allege: “Maddur has turned into a Mini Pakistan!”
Why did Police & Intelligence fail to detect this conspiracy?
Or did Congress govt deliberately order them to stay inert?… https://t.co/s464Hcy4Yf pic.twitter.com/ckkaBjuXPL
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) September 9, 2025
कांग्रेस को चुना, यह हमारी बहुत बड़ी भूल – पुलिस की मार सहने वाली हिन्दू महिला ज्योति ।
७ सितम्बर को शोभायात्रा पर हुए आक्रमण के बाद ८ सितम्बर को हिन्दुओं ने विरोध प्रदर्शन किया, उस समय पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया । इस समय एक पुलिस हवालदार ने ज्योति नाम की एक हिन्दू महिला पर भी डंडा उठाया, ऐसा वीडियो सामने आया है । ज्योति ने सडक पर ही आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ‘दो सहस्त्र रुपयों की गारंटी’ योजना के कारण हमने कांग्रेस को चुना । (कर्नाटक सरकार दरिद्ररेखा के नीचे रहने वाले लोगों को प्रतिमाह २ हजार रुपये देती है ।) यह हमारी बहुत बड़ी भूल थी ।
ज्योति आगे बोली कि मुसलमान ‘भगवा ध्वज निकालो’, ‘मूर्ति जल्दी विसर्जित करो’ ऐसा कह रहे थे । उसी अनुसार यह सब किया, फिर भी हमें शांति से जीने नहीं दिया जाता । मुसलमान लोग हमारे मंदिर के सामने से जा सकते हैं, नाच सकते हैं; पर हमें ऐसा अधिकार नहीं है । दंगों में लोगों पर ही नहीं, बल्कि पुलिस पर भी आक्रमण हुआ है । हमारा क्षेत्र मानो ‘मिनी पाकिस्तान’ बन गया है । मस्जिद के सामने हमें घूमने भी नहीं दिया जाता । रात के समय यहां के युवकों के हाथों में तलवारें और डंडे दिखाई देते हैं । हम भय के वातावरण में जी रहे हैं ।
राष्ट्रीय अन्वेषण संगठन (यंत्रणा) से घटना की जांच हो – हिन्दुत्वनिष्ठों की मांग
बेंगलुरु के हिन्दुत्वनिष्ठ नेता तेजस गौड़ा ने कहा कि पिछले वर्ष मंड्या जिले के नागमंगला में विसर्जन शोभायात्रा में पेट्रोल बम फेंका गया था । इस वर्ष भी जिले के मद्दूरू नगर में शोभायात्रा में पथराव कर हिन्दुओं को डराने का प्रयास किया गया । इस पर केंद्रीय गृह विभाग को तुरंत हस्तक्षेप कर राष्ट्रीय अन्वेषण संगठन (यंत्रणा)द्वारा इस घटना की जांच करानी चाहिए ।
संपादकीय भूमिकापुलिस और गुप्तचर संगठन (यंत्रणाओं) को यह पूर्वनियोजित षड्यंत्र पहले से क्यों समझ में नहीं आया या फिर समझ में आने पर भी कांग्रेस ने उस पर कुछ न करने का आदेश दिया था ? |
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !