शिक्षामंत्री ने भूल स्वीकार कर पुस्तक में परिवर्तन किया जा रहा है, ऐसी सूचना दी

तिरुवनंतपुरम् (केरल) – केरल राज्य के विद्यालय के पुस्तक में यह दावा किया गया था कि स्वतंत्रतासेनानी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस अंग्रेजों से भयभीत होकर जर्मनी भाग गए । केरल सरकार ने इस भूल को स्वीकार कर उसे सुधारने का दावा किया है । कक्षा चार के अध्यापकों को दिए गए पुस्तक (‘टीचर्स् हैण्डबुक्’ में) यह भूल दृष्टिगोचर हुई थी । विपक्षी दलों ने सरकार से प्रश्न करने पर केरल के शिक्षामंत्री वी. शिवनकट्टि ने भूल स्वीकार की । उन्होंने यह पुस्तक बनानेवाले मंडल के सदस्यों पर कार्रवार्ई का आश्वासन दिया । उन्हें भविष्य में मंडल में स्थान न देने की घोषणा भी की ।
बाजार में अथवा विद्यालयों के अध्यापकों तक पहुंची हुई पुस्तक वापस मंगवाई गई है तथा सुधारित पुस्तक शीघ्र ही पुनः प्रकाशित कर उपलब्ध कराई जाएगी । साथ ही जो पुस्तक ऑनलाईन उपलब्ध है, उसमें परिवर्तन किया गया है, ऐसी सूचना शिक्षामंत्री ने दी है ।
Press Release –
ABVP compels Kerala Government to correct false slander on Netaji Subhas Chandra Bose; Distorted history to be corrected after ABVP’s strong interventionABVP’s resistance forces Kerala Government to rectify anti-national blunders in textbooks maligning Netaji… pic.twitter.com/iYZzna2yyA
— ABVP (@ABVPVoice) August 18, 2025
संपादकीय भूमिकावस्तुतः ऐसी भूल होती ही कैसे ? वह भूल करनेवाले सम्बन्धितों पर कठोर कार्रवार्ई अपेक्षित है ! |
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री