Jharkhand Shibu Soren : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का ८१ वर्ष की आयु में निधन !

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन

रांची (झारखंड) – राज्यसभा सांसद तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का ४ अगस्त की सुबह निधन हो गया । पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था । उन्हें ब्रेन स्ट्रोक (मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति बाधित होना) हुआ था । इसके कारण उनके शरीर का बायां भाग लकवाग्रस्त हो गया था । वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से भी पीड़ित थे । कुछ वर्ष पूर्व उनकी हृदय की शस्त्रक्रिया भी हुई थी ।

शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के संस्थापक थे । संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के पहले कार्यकाल (२००४-२००९) में वे कोयला मंत्री थे । चिरुडीह नरसंहार में नाम आने के उपरांत उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया था । वे लगभग दो वर्षों तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे ।