अमेरिकी पुलिस ने राष्ट्रीयता के आधार (नस्लीय रवैये) को लेकर पहले हुई थी तीव्र आलोचना ।

न्यूयॉर्क – अमेरिका में भारतीय छात्रा जान्हवी कंडुला की ३ वर्ष पहले पुलिस की तीव्र गति से आती गाडी से टक्कर होने पर मृत्यु हो गई थी । अब अमेरिकी प्रशासन ने जान्हवी के परिवार को २९ मिलियन डॉलर (लगभग २६० करोड रुपये) की क्षतिपूर्ति राशि (मुआवजा) देने की घोषणा की है । पुलिस की असावधानी से हुई मृत्यु की घटनाओं में यह अब तक की सबसे बडी क्षतिपूर्ति राशि (मुआवजा) मानी जा रही है । यह दुर्घटना वर्ष २०२३ में हुई थी ।
घटना के समय वहां उपस्थित पुलिस अधिकारी डैनियल ऑडरर के वक्तव्य की ऑडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक हुई थी । गंभीर दुर्घटना के बाद भी वह हंसते हुए सुनाई दिए थे तथा उन्होंने कहा था कि “जान्हवी के जीवन का मूल्य सीमित है एवं प्रशासन को केवल एक निर्धारित राशि (चेक) दे देनी चाहिए ।” इस वक्तव्य के बाद पुलिस के कथित राष्ट्रीयता के आधार (नस्लीय व्यवहार) को लेकर व्यापक आलोचना हुई थी ।
मुख्य तथ्य –
१. २३ वर्षीय जान्हवी कंडुला भारत से अमेरिका के सिएटल शहर में स्थित Northeastern University में ‘सूचना प्रणाली’ (Information Systems) विषय में स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए गई थीं ।
२. उस समय सिएटल के पुलिस अधिकारी केविन डेव ११९ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से वाहन चला रहे थे । उनकी गाडी ने जान्हवी को टक्कर मार दी, जिसके बाद उपचार के समय उनकी मृत्यु हो गई ।
३. असावधानी से वाहन चलाने के आरोप में अधिकारी पर ५००० डॉलर (लगभग ४.५ लाख रुपये) का अर्थदंड (जुर्माना) लगाया गया तथा उन्हें पुलिस सेवा से निलंबित किया गया ।
४. अधिकारी डैनियल ऑडरर का वक्ततव्य (बयान) सामने आने के बाद भारतीय राजनयिक अधिकारियों ने घटना की जांच की मांग की थी । इसके बाद काउंटी सुप्रीम कोर्ट ने क्षतिपूर्ति राशि (मुआवजे) की घोषणा की ।
Passive Euthanasia : निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर निर्णय लेने के लिए महाराष्ट्र में समितियों का गठन होगा ।
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।