(श्रावण माह में उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्यों में शिवभक्त भगवा वस्त्र धारण कर गंगा नदी सहित अन्य पवित्र नदियों से कांवड द्वारा जल लाकर स्थानीय शिवमंदिर में जलाभिषेक करते हैं |)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड यात्रा, मुहर्रम एवं रथयात्रा जैसे उत्सवों के लिए निर्देश दिए हैं | कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने अधिकारियों को कडे कदम उठाने को कहा है | मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि, कांवड यात्रा के मार्गों पर मांस बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा | उत्तेजक घोषणाएं करना, शस्त्रों का प्रदर्शन अथवा धार्मिक तनाव फैलाने का प्रयास सहन नहीं किया जाएगा |
भड़काऊ नारे, हथियार प्रदर्शन कतई बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज pic.twitter.com/2HpzymGpJP
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) June 26, 2025
१. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कांवड मार्ग पर स्वच्छता, पथदीये, पीने का पानी, शौचालय एवं स्वास्थ्य सेवाएं, इनके लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए |
स्थानीय प्रशासन को कांवड संगठनों से निरंतर संपर्क में रहने एवं सभी व्यवस्थाओं का पूर्व आकलन करने को कहा | मुहर्रम के जुलूसों के लिए सुरक्षा एवं संवाद पर भी बल दिया गया | डीजे (बडे संगीत यंत्र), ताजिया (इमाम हुसैन की समाधि की प्रतिकृति) एवं रथों की ऊंचाई निश्चित मानकों के अनुसार होगी एवं ध्वनि सीमा भी नियंत्रित की जाएगी |
२. सामाजिक माध्यमों पर अफवाहों एवं अनुचित जानकारी पर बारीकी से ध्यान रखने के लिए विशेष दल नियुक्त किए जाएंगे | इस बैठक में पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग के मुख्य सचिव सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे |
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
(और इनकी सुनिए…) ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन होने पर भारत की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेंगे !’ – US Lawmakers
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे