Dress Code In Murudeshwar Temple : कर्नाटक के विश्वप्रसिद्ध श्री मुरुडेश्वर मंदिर में वस्त्र संहिता लागू!

(वस्त्र संहिता अर्थात मंदिर में प्रवेश करते समय परिधान करनेवाले कपडों के संदर्भ में नियमावली)

श्री मुरुडेश्वर मंदिर में लगाया गया वस्त्र संहिता का सूचना फलक ।

मुरुडेश्वर (कर्नाटक) – यहां के विश्वप्रसिद्ध श्री मुरुडेश्वर मंदिर के प्रशासन ने २२ जून से मंदिर में वस्त्र संहिता लागू कर दी है । हिन्दू जनजागृति समिति, कर्नाटक मंदिर महासंघ एवं अन्य अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने दिसंबर २०२२ में मंदिर प्रशासन को एक विनती प्रस्तुत की थी । इसमें वस्त्र संहिता लागू करने की विनती की गई थी । इसका प्रतिसाद देते हुए प्रशासन ने अब इसे लागू किया । इसका सर्वत्र स्वागत हुआ है ।

हिन्दू जनजागृति समिति के कर्नाटक राज्य प्रवक्ता श्री. मोहन गौडा ने आशा व्यक्त की कि इस निर्णय से राज्य के सभी मंदिरों में वस्त्र संहिता लागू करने हेतु प्रेरणा मिलेगी ।

हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. शरथ कुमार ने दिसंबर २०२२ में मंदिर प्रशासन को निवेदन दिया था ।

वर्ष २०२२ में समिति ने प्रशासन को दिए गए निवेदन में कहा था कि मुरुडेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु आनेवाले भक्तों को उनकी वेशभूषा मंदिर के पवित्र वातावरण से सुसंगत हो ऐसा निश्चित करना चाहिए । पाश्चात्त्य अथवा अल्प कपडे परिधान करनेवाले व्यक्तियों को प्रवेश नहीं देना चाहिए । भारतीय पारंपरिक वेशभूषा परिधान करनेवालों को ही भीतर प्रवेश देना चाहिए ।

कर्नाटक में २५० से अधिक मंदिरों में वस्त्र संहिता लागू !

श्री. गौडा ने आगे कहा कि विविध संगठनों के सामूहिक प्रयासों का यह परिणाम है । इससे पहले समिति के ऐसे ही आवाहन के उपरान्त हम्पी के विश्वप्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर एवं शृंगेरी के शारदांबा मंदिर सहित कर्नाटक के २५० से अधिक मंदिरों ने वस्त्र संहिता सफलतापूर्वक लागू की है ।