Illegal Bangladeshi Arrest : बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : १३४ लोगों को बंदी बनाया !

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की है । इस अभियान के अंतर्गत पिछले ५ महीनों में १३४ बांग्लादेशी नागरिकों को बंदी बनाया है । दक्षिण दिल्ली के पुलिस आयुक्त अंकित चौहान ने हाल ही में यह जानकारी दी ।

पुलिस आयुक्त द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार , ‘ऑपरेशन पुश बैक’ अभियान २ दिसंबर २०२४ से १० जून २०२५ तक लागू किया गया था । इस अवधि के समय विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की छानबीन की गई । इसके लिए पुलिस ने शहर में १४ अलग-अलग अभियान चलाए । इस समय १३४ बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंदी बनाया । इसमें ३८ महिलाओं तथा ४३ बच्चों का समावेश हैं ।

संपादकीय भूमिका

अगर राष्ट्रीय राजधानी में यह स्थिति है , तो देश के अन्य भागों में क्या स्थिति होगी , इसके बारे में न सोचना ही अच्छा है ! हिंदू राष्ट्र के पास इस स्थिति को बदलने का विकल्प नहीं है !