उत्तर २४ परगना जिले की सीमा पर १०० से अधिक घुसपैठिए परिवारों की भीड ।

कोलकाता (बंगाल) – बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के पश्चात बांग्लादेशी घुसपैठियों में भय का वातावरण फैल गया है । इसके कारण ये लोग फिर से बांग्लादेश लौट रहे हैं । उत्तर २४ परगना जिले की सीमा स्थित हाकिमपुर जांच चौकी पर १०० से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठिए अपने परिवारों सहित बांग्लादेश लौटने के लिए एकत्र हुए हैं ।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस तथा रेलवे सुरक्षा बल को आदेश दिया है कि यदि कहीं कोई बांग्लादेशी घुसपैठिया मिले, तो उसे सीधे सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया जाए । अब उन्हें न्यायालय में नहीं ले जाया जाएगा, अपितु सीधे बांग्लादेश वापस भेज दिया जाएगा । इसी कारण बांग्लादेशी भयभीत हो गए हैं ।
🚨 In Bengal, Bangladeshi infiltrators are fleeing back to Bangladesh out of fear of a potential BJP Government! 🇮🇳
📍 Large crowds of over 100 infiltrator families gathered near the border in North 24 Parganas district.
Statement by CM @SuvenduWB regarding infiltrators: “Flee… pic.twitter.com/ZBR6vH2ElP
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 26, 2026
भाजपा विधायक बिशाल लामा ने इन घुसपैठियों के विषय में कहा कि पिछली सरकार ने अवैध बांग्लादेशियों एवं रोहिंग्याओं को आश्रय दिया था, क्योंकि वे उनका वोट बैंक थे । अब उन्हें समझ में आ गया है कि उचित कागदपत्रों (दस्तावेजों) के बिना किसी भी देश में प्रवेश करने की क्या कीमत होती है । जिन अनेक लोगों के नाम मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के माध्यम से हटाए गए थे, वे अब भाग रहे हैं या उन्हें निर्वासित किया जा रहा है । जांच के कारण ऐसे अनेक लोगों के नाम सामने आएंगे, जिन्हें पिछली सरकार ने संरक्षण दिया था । पहले तृणमूल कांग्रेस चुनावों में हेरफेर करती थी, मतों की लूट करती थी और जनता को अपनी इच्छा से मतदान करने का अवसर बहुत कम मिलता था ।
सीमा पर एकत्र बांग्लादेशी घुसपैठियों पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का वक्तव्य ।शीघ्र भाग जाओ, हमें तुम्हें कारागार (जेल) में खाना नहीं खिलाना है । हमें इन घुसपैठिए बांग्लादेशियों को कारागार में खाना नहीं खिलाना है । हम उन पर पैसा क्यों खर्च करें ? मैं उनसे कहता हूं कि वे शीघ्र भाग जाएं, ऐसी प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सीमा पर बांग्लादेश लौट रहे घुसपैठियों के विषय में दी । |
शुभेंदु अधिकारी शासन पर सटीक लागू होनेवाला संस्कृत का प्रसिद्ध सुभाषित“दुर्जन प्रथमं वन्दे सज्जनं तदनन्तरम् । यह संस्कृत का एक प्रसिद्ध सुभाषित है । व्यंग्यात्मक रूप से लिखे गए इस सुभाषित का अर्थ है – जैसे प्रातःकाल मुख धोने से पहले गुदाद्वार को स्वच्छ किया जाता है, वैसे ही मैं पहले दुर्जन व्यक्ति को और उसके उपरांत सज्जन व्यक्ति को प्रणाम करता हूं । बंगाल में वर्तमान में बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरोध में चलाया जा रहा अभियान भी उसी प्रकार का माना जा रहा है । |
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य
पहले ‘वंदे मातरम्’ तत्पश्चात ‘जन गण मन’ गाया अथवा बजाया जाएगा ! – केंद्र सरकार का आदेश
पश्चिमी महाराष्ट्र के दूध में पाई गई २५ प्रतिशत मिलावट !
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराममंदिर तीर्थक्षेत्र न्यास में कार्यरत २३ कर्मचारियों का सामूहिक त्यागपत्र