परिवहन मंत्री का बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण
विभाग नियंत्रक तथा डिपो प्रबंधक निलंबित !
यात्रियों एवं चालक-वाहकों (ड्राइवर - कंडक्टर) के स्वास्थ्य से कोई समझौता न करने का आश्वासन !

अमरावती – राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने ७ जून की रात्रि १०.१५ बजे अमरावती केंद्रीय बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया । शिवसेना के सम्मेलन से लौटते समय वे बस स्टैंड पहुंचे । इसके कारण राज्य परिवहन महामंडल के अधिकारियों तथा कर्मचारियों में हडकंप मच गया । इस अवसर पर उन्होंने बस स्टैंड की आंतरिक व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा की । बस स्टैंड परिसर में व्याप्त अस्वच्छता को देखकर वे अत्यंत क्रोधित हुए । संतोषजनक उत्तर न मिलने के कारण उन्होंने विभाग नियंत्रक सचिन डफले तथा डिपो प्रबंधक वैशाली भाकरे को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए ।
महामंडल द्वारा प्रत्येक टिकट पर २ रुपये ‘स्वच्छता कर’ वसूल किए जाने के उपरांत भी बस स्टैंड परिसर में अस्वच्छता, साथ ही चालक-वाहकों के विश्राम गृह तथा शौचालय की दुर्दशा देखकर परिवहन मंत्री अत्यंत क्षुब्ध हुए ।
१. चालक-वाहकों के विश्राम गृह में कुछ गद्दे तथा चटाइयां पडी हुई थीं । इस समय शिवसेना के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘गद्दे तथा वायु-शीतन यंत्र (कूलर) आज ही लाए गए हैं ।’’
२. सरनाईक द्वारा चालक-वाहकों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया, ‘‘यहां केवल चटाइयां होती हैं । स्वच्छता नहीं की जाती है । केवल एक ही कूलर होता है । बाहरी चालक आकर यहां सोते हैं । बस चालकों तथा वाहकों को पीने के लिए शीतल जल नहीं मिलता है, तथा न ही स्नान के लिए उष्ण जल उपलब्ध होता है ।’’
३. यह सुनकर अत्यंत क्रोधित हुए प्रताप सरनाईक ने बस स्टैंड के शिथिल प्रबंधन के विषय में अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा । (चालक तथा वाहकों के प्रति असंवेदनशील बस स्टैंड प्रशासन ! – संपादक)
४. ‘‘यात्रियों एवं चालक-वाहकों के स्वास्थ्य के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा’’, ऐसा प्रताप सरनाईक ने इस अवसर पर कहा ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस