सम्पत्ति ऐंठने के लिए हिन्दू युवक का धर्मान्तरण करके उससे किया विवाह
शामली (उत्तर प्रदेश) – जनपद (जिले) में आयुष मलिक नाम के २७ वर्षीय औषधि विक्रेता (दवा दुकान के स्वामी) को छलकर, तथा उसका बलपूर्वक धर्मान्तरण करने के प्रकरण में पुलिस ने महिला व्यायाम प्रशिक्षक चांदनी कुरैशी एवं उसके पिता इस्लाम कुरैशी को बन्दी बनाया है । आयुष मलिक अपने पिता का एकलौता पुत्र है तथा वे करोड़पति हैं । उनकी सम्पत्ति पर दृष्टि रखकर चांदनी कुरैशी ने आयुष को प्रेम के जाल में फंसाया होने की बात कही जा रही है ।
१. पीडित युवक आयुष मलिक अनुमानतः ५ वर्ष पूर्व ‘कुरैशी प्लस’ नाम के स्थानीय व्यायामशाला (जिम) में जाता था । वहां २५ वर्षीय चांदनी कुरैशी प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थी ।
२. चांदनी ने एक सुनियोजित षड्यन्त्र के अन्तर्गत आयुष को प्रेम के जाल में फंसाया, ऐसा आरोप आयुष के पिता देवराज मलिक ने किया है । साथ ही विवाह करने के लिए उसने आयुष पर इस्लाम धर्म स्वीकार करने का तीव्र दबाव बनाया ।
३. दोनों ने कपटपूर्ण प्रलेखों (बनावटी कागजातों) के आधार पर देहली में गुपचुप ‘निकाह’ (इस्लामी पद्धति से विवाह) किया । उसके उपरान्त आयुष का नाम परिवर्तित करके मोहम्मद अली रखा गया ।
४. आयुष के बदले हुए रहन-सहन के कारण परिवार को सन्देह हुआ । शामली के पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि, आयुष को पाकिस्तानी धर्मोपदेशक डॉ. इस्रार अहमद के भडकाऊ भाषणों के यू ट्यूब वीडियो दिखाकर प्रभावित किए जाने की बात सम्मुख आई है ।
५. पुलिस ने इस प्रकरण में ३ मौलवियों सहित कुल ९ से १० लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया है । उनके विरोध में भारतीय न्याय संहिता एवं ‘उत्तरप्रदेश अवैध धर्मान्तरण प्रतिबन्धक कानून’ के अन्तर्गत धन ऐंठने (धारा ३०८), छल करने (धारा ३१८), कपटपूर्ण प्रलेख बनाने (धारा ३३६, ३३८), आपराधिक धमकी देने (धारा ३५१) आदि धाराओं के अन्तर्गत अपराध पंजीकृत किया गया है ।
६. इस प्रकरण के पीछे कोई बडी व्यवस्था (तन्त्र) कार्यरत है क्या ?, यह खोजने के लिए पुलिस ने एक विशेष अन्वेषण दल का गठन किया है ।
७. स्थानीय हिन्दू सङ्गठनों ने इस घटना का तीव्र विरोध करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी है । वर्तमान में पुलिस के भय अथवा दबाव के कारण आयुष मलिक अज्ञात स्थान पर चला गया है एवं पुलिस उसकी खोज कर रही है ।

वल्लभनगर (पिंपरी-चिंचवड) बस स्थानक पर यात्रियों की असुविधाओं की ‘यात्रा’ चल रही है
Kerala Shigella Outbreak Reported : केरलम् में ‘शिगेला’ संक्रमण के कारण एक बच्चे की मृत्यु, १२६ लोग संक्रमित ।
अमरावती केंद्रीय बस स्टैंड की दुर्दशा देखकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक अत्यंत क्रोधित !
कपडों की दुकान के ट्रायल रूम में कपडे बदल रही महिलाओं के गुप्त वीडियो बनाने वाले शाहरुख को बंदी बनाया गया
America Indian Shot Dead : अमेरिका में अज्ञात लोगों द्वारा भारतीय युवक की गोलियां मारकर हत्या
LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।