|

फोंडा (गोवा) – वर्तमान में चल रहे भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की विजय हेतु सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ के अगले ही दिन, अर्थात २० से २२ मई २०२२५ की तीन दिवसीय अवधि में २५ पुरोहितों द्वारा शतचंडी यज्ञ किया जाएगा । यह यज्ञ सभी नागरिकों के लिए खुला रहेगा, और इसमें देश-विदेश के नागरिक सहभागी होंगे । इस संबंध में जानकारी सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चेतन राजहंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी ।

फर्मागुड़ी, फोंडा, गोवा स्थित अभियांत्रिकी महाविद्यालय के मैदान पर ‘सनातन राष्ट्र’ की शंखध्वनि के उद्देश्य से १७ से १९ मई २०२५ के कालावधि में महोत्सव आयोजित किया जाएगा । इसके अगले ही दिन शतचंडी यज्ञ का आयोजन होगा ।
प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि –
१. यह शतचंडी यज्ञ २० मई को दोपहर ४ बजे से रात ८ बजे तक; २२ मई को सुबह ९:३० से दोपहर १२:३० और दोपहर ४ से रात ८ बजे तक, तथा २२ मई को सुबह ८:३० से दोपहर १.३० तक संपन्न होगा ।
२. यज्ञ में सहभागी लोग भारत की विजय के लिए प्रार्थना करेंगे । देवभूमि, तपोभूमि, अवतारभूमि तथा पृथ्वी पर एकमात्र सनातन राष्ट्र भारत की रक्षा तथा विजय हेतु आयोजित इस शतचंडी यज्ञ में सप्तशती का सामूहिक पाठ, यज्ञविधि, आहुति एवं पूर्णाहुति आदि क्रियाएं संपन्न होंगी ।
३. इस यज्ञ से पूर्व १७ से १९ मई २०२५ की अवधि में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ में राष्ट्र-धर्म एवं हिंदू समाज रक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के विचारमंथन, संतसभा एवं अन्य जागृति लानेवाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न