|
अजमेर (राजस्थान) – यहां स्थित ‘ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती दरगाह’ हिन्दुओं का मंदिर होने का दावा हिन्दू सेना द्वारा न्यायालय में किया गया है । इसपर अभियोग जारी है । इस पृष्ठभूमि पर इस दरगाह के दीवान सय्यद जैनुल आबेदीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी से पत्र लिखकर अजमेर को ‘राष्ट्रीय जैन तीर्थक्षेत्र’ के रूप में घोषित करने की मांग की है । इस मांग का हिन्दू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने स्वागत किया है ।
The Diwan of Ajmer Dargah has written to PM Modi, requesting that Ajmer be declared a ‘National Jain Pilgrimage Site’.
This move is supported by @HinduSenaOrg, which has filed a petition in court claiming that Ajmer Dargah is actually a Hindu temple, specifically the Bhagwan… pic.twitter.com/QtGVC089R1
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 6, 2025
दीवान ने कहा है ‘भारत विविध धर्मों का एवं समृद्ध आध्यात्मिक धरोहर का संगम हैं । यह सहस्रो संत, ऋषि एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों की तपस्या का स्थान रहा हैं । मानवता के कल्याण हेतु संतों ने अनमोल योगदान दिया है । अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह है, पुष्कर, भगवान ब्रह्माजी का मंदिर एवं तालाब भी हैं । उसी प्रकार आचार्य विद्यासागर का दीक्षास्थान भी इसी नगर में है ।’
मैं दरगाह के दीवान के पत्र का आदर करता हूं ! – विष्णु गुप्ता
विष्णु गुप्ता ने कहा ‘दरगाह दीवान जेनुअल आबेदीन ने न्यूनतम यह तो स्वीकार किया कि यहां जैन मंदिर हैं । दरगाह दीवान के वक्तव्य पर से यह प्रमाणित होता है कि ऐतिहासिक दृष्टि से जैन धर्म के मूल अजमेर में गहराई तक थे । यह बात केवल धार्मिक नहीं, अपितु ऐतिहासिक तथ्यों एवं पुरातत्वीय प्रमाणों से भी संबंधित हैं ।
अजमेर दरगाह दीवान के बयान से राजस्थान में छिड़ी नई बहस, हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने भी किया समर्थन https://t.co/1sdW0BNSRP
— Hindu Sena🕉️ (@HinduSenaOrg) February 5, 2025
हमने दावा किया था कि अजमेर दरगाह शिवमंदिर होने के साथ ही जैन मंदिर भी था । दीवान की मांग के कारण हमारा सूत्र दृढ होगा । एक दिन यह भी उजागर होगा कि भगवान शिव का संकटमोचन मंदिर ध्वस्त कर दरगाह का निर्माण किया गया है ।’

(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु