
प्रयागराज – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर यहां के महाकुंभ में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं को अच्छी स्वास्थ्यचिकित्साएं मिल रही हैं । अभी तक महाकुंभ में १० सहस्र श्रद्धालुओं ने इसका लाभ उठाया है । केंद्रीय चिकित्सालयसहित अरैल के केंद्रीय चिकित्सालय में बाह्यरुग्ण कक्ष खोला गया है । केंद्रीय चिकित्सालय में विशेषज्ञ आधुनिक वैद्यों की नियुक्ति की गई है । उससे श्रद्धालुओं पर विशेष उपचार करने में सहायता मिल रही है । महाकुंभ के केंद्रीय चिकित्सालयों में कार्यरत आधुनिक वैद्य बडे उत्साह से रोगियों की सेवा कर रहे हैं ।
महाकुंभपर्व में नोडल चिकित्साकेंद्र सक्रिय !
आधुनिक वैद्य गौरव दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर महाकुंभक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं पर अच्छे ढंग से उपचार किए जा रहे हैं । सेक्टर २४ में उपकेंद्रीय (सबसेंट्रल) चिकित्सालय स्थापित कर वहां पूरी क्षमता के साथ रोगियों पर उपचार किए जा रहे हैं ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Muzaffarpur Hospital Fire : मुजफ्फरपुर (बिहार) में निजी चिकित्सालय में लगी आग में ४ लोगों की मृत्यु, तथा २० से अधिक घायल
Gokul Milk Halal Certification : ‘गोकुल’ दुग्ध उत्पादक संघ के विभिन्न उत्पादों को ‘हलाल’ प्रमाणपत्र
राज्य में अब सरकारी कैंटीन में ५ रुपए में मिलेगा ‘मछली-चावल’
आपातकालीन स्थिति : ऊर्जा सुरक्षा, अति आवश्यक आपूर्ति एवं ऊर्जा की बचत !
स्त्रियों द्वारा व्यायाम को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक !