१९९० के दंगों के बाद हिन्दुओं के पलायन के बाद से मंदिर बंद है
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) – बुलंदशहर जिले के खुर्जा शहर के मुस्लिम बहुल सलमा हकन क्षेत्र में एक मंदिर मिला है । यह करीब ५० साल पुराना बताया जा रहा है। यह पिछले ३० साल से बंद था । इस मंदिर का निर्माण जाटव समुदाय द्वारा करवाया गया था। वे वहां पूजा करते थे । १९९० के दंगों के बाद जाटव समुदाय ने इलाका छोड दिया और मंदिर भी बंद कर दिया गया । इस मौके पर समुदाय के एक परिवार ने मंदिर की मूर्तियों को नदी में विसर्जित किया था ।
A Hindu temple has been found in the Mu$!im-majority area of Bulandshahr (Uttar Pradesh).
The temple had been closed after the Hindus of the area fled during the 1990 riots#ReclaimOurRoots #Temple pic.twitter.com/jVy1SRMyKE
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) December 25, 2024
१. खुर्ज शहर के उपमंडल अधिकारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि यह मंदिर पूरी तरह से सुरक्षित है । इस स्थान को लेकर किसी भी समाज में कोई विवाद नहीं है। मंदिर की मूर्तियों को नदी में विसर्जित कर दी गया थीं जांच अभी भी जारी है ।
२. मंदिर की खोज के बाद विश्व हिन्दू परिषद और जाटव विकास मंच ने प्रशासन से मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की है । मंच और विहिप के सदस्यों ने मिलकर मंदिर में धार्मिक गतिविधियां फिर से शुरू करने की मांग की है ।
३. विहिप मेरठ के प्रांत पदाधिकारी सुनील सोलंकी ने बताया कि मंदिर १९९० से बंद है । उस समय इस इलाके में रहने वाले हिन्दू परिवार दंगों के डर से पलायन कर गए थे । उन्होंने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर मंदिर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण करने का अनुरोध किया ताकि पूजा फिर से शुरू हो सके ।
४. जाटव विकास मंच के अध्यक्ष कैलास भागमल गौतम ने भी मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि इस मंदिर का निर्माण जाटव समाज के लोगों ने कराया था ।
इस मंदिर को लेकर स्थानीय लोगों और संगठनों की उम्मीदें बढ गई हैं । उनका मानना है कि मंदिर का जीर्णोद्धार कर दोबारा पूजा शुरू की जा सकती है । उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस पर निर्णय लेगा ।

SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।