Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।

यहां गंगा नदी के मध्य भाग में चिकन खाया गया तथा शराब पार्टी की गई । इस घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को बंदी बना लिया है । साथ ही नाव भी पकड ली गई है । यह घटना दशाश्वमेध घाट के पास की है ।

गंगानदी में मांसाहारी अन्न का कचरा फेंकने से हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं – Allahabad High Court

मार्च माह में गंगानदी में एक नौका पर इफ्तार पार्टी का आयोजन करने के प्रकरण में १४ मुसलमान पुरुषों पर अपराध पंजीकृत किया गया था । उनमें से ५ लोगों को जमानत देते समय न्यायाधीश राजीव लोजन शुक्ला ने यह टिप्पणी की ।

(और इनकी सुनिए…) ‘भारत के साथ संबंध गंगा जल बंटवारा समझौते पर निर्भर !’ – बांग्लादेश

भारत के साथ संबंधों का भविष्य गंगा जल बंटवारा समझौते पर निर्भर होगा, ऐसा वक्तव्य बांग्लादेश के सत्ताधारी ‘बी.एन.पी.’ दल के महासचिव तथा ग्रामीण विकास मंत्री मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने किया ।