देश में प्रतिदिन ८७ महिलाओं के साथ होता है बलात्कार !

नई देहली – नेशनल क्राइम ब्यूरो के ताजा ब्यौरे में देश में प्रतिदिन ८७ महिलाओं के साथ बलात्कार होने की बात सामने आई है । महिलाओं के साथ हुई अत्याचारों की घटनाओं में वर्ष २०१८ की तुलना में वर्ष २०१९ में ७.३ प्रतिशत वृद्धि हुई है ।

‘आर्चर आर्ट्स गैलरी’ कर्णावती (गुजरात) में हिन्दू विरोधी चित्रकार एमएफ हुसैन की तस्वीरें हटाई गईं !

कर्णावती में ‘आर्चर आर्ट्स गैलरी´ की वेबसाइट से पेंटिंग को ऑनलाइन बेचा जाना था । इसमें हिन्दू विरोधी चित्रकार एमएफ हुसैन की पेंटिंग्स भी थीं यह जानकारी मिलने पर, हिन्दू जनजागृति समिति ने इस प्रतिष्ठान को पत्र भेजकर इसका विरोध किया और इन चित्रों को न बेचने की मांग की ।

इस्लाम के कारण पूरी दुनिया संकट में है ! – फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन

एक ऐसा धर्म जिसके कारण आज पूरी दुनिया संकट में है । फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने एक भाषण में कहा, ‘हमें इस्लामी कट्टरपंथियों से लडना चाहिए ।’ एएफपी समाचार संस्था द्वारा यह वृत्त दिया गया है ।

ब्रिटिश विद्यालय और प्रकाशक ने हिन्दू धर्म को आतंकवाद से जोडने वाली पुस्तक की मांग वापस ली !

ब्रिटेन में एक विद्यालय की वेबसाइट से ‘ब्रिटिश जीसीएसई धार्मिक अध्ययन कार्यपुस्तिका´ को हटा दिया गया है । प्रकाशक ने पुस्तक भी वापस ले ली है । यहां भारतीयों के विरोध के पश्चात यह कार्रवाई की गई ।

पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया के चार लोग गिरफ्तार

हाथरस की १९ वर्षीय लडकी पर कथित सामूहिक बलात्कार और उसके पश्चात हुई उसकी मृत्यु के उपरांत वहां दंगे करवाने के षड्यंत्र के प्रकरण में पुलिस ने अतीक उर रहमान, सिद्दिकी, मसूद अहमद और आलम नामक चार लोगों को गिरफ्तार किया है ।

‘लव जिहादी’ विज्ञापन पीछे लेते समय तनिष्क ज्वेलरी द्वारा निवेदन प्रसारित कर हिन्दुओं को अप्रत्यक्ष रूप से हिंसाचारी दिखाने का प्रयत्न

टाटा ग्रुप के ब्रांड ‘तनिष्क ज्वेलरी’ के विज्ञापन में ‘लव जिहाद’ को प्रोत्साहन दिया गया था । हिन्दुओं ने बडी मात्रा में संगठित होकर उसका विरोध किया था, तब तनिष्क ने यह विज्ञापन हिन्दुओं की क्षमा न मांगते हुए पीछे लिया है ।

पाकिस्तान में धर्मांधों द्वारा हिन्दू मंदिरों की तोड-फोड

सिंध प्रांत के बादिन जिले में शहर के श्री रामदेव कादियोघंवर हिन्दू मंदिर में १० अक्तूबर को तोड-फोड की गई । मंदिर में मूर्तियां तोडी गईं । इस प्रकरण में महम्मद इस्माइल शैदी को बंदी बनाया गया है ।

जम्मू-कश्मीर के एक इस्लामी विद्यालय के १३ विद्यार्थी आतंकवादी संगठन में भरती

जानकारी मिली है कि, शोपिया जिले के एक इस्लामी विद्यालय के १३ विद्यार्थियों ने आतंकवादी संगठन में प्रवेश किया है । इस विद्यालय के विद्यार्थी मुख्यतः कुलगाम, पुलवामा और अनंतनाग जिले के हैं ।

हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा बांग्ला भाषा में ‘ऑनलाइन’ प्रवचन

कोलकाता (बंगाल) – यहां की बांग्‍ला भाषी महिलाआें के लिए ‘आनंदमय तथा तनाव मुक्‍त जीवन हेतु साधना’ विषय पर ऑनलाइन प्रवचन का आयोजन किया गया । उपस्‍थित महिलाआें ने प्रति सप्‍ताह इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की ।

हरियाणा में अधिक मास के निमित्त ऑनलाइन प्रवचन

फरीदाबाद (हरियाणा) – यहां पर ‘अधिक मास का महत्त्व’ विषय पर ऑनलाइन प्रवचन हुआ । इस प्रवचन में अधिक मास में किए जानेवाले व्रत व पुण्‍यकारक कृत्‍य तथा उसका अध्‍यात्‍मशास्‍त्र, साथ ही इस मास में किए जानेवाला दान से लाभ, इस विषय में उपस्‍थित जिज्ञासुआें का सनातन संस्‍था की ओर से श्रीमती संदीप मुंजाल एवं … Read more