अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

कोलकाता (बंगाल) – योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है तथा किसी एक आयु वर्ग तक सीमित नहीं है । यह मानव आत्मा की अभिव्यक्ति है । योग हमें संतुलित जीवन जीना सिखाता है तथा क्या करना चाहिए तथा क्या नहीं करना चाहिए, इसका भी बोध कराता है । यह मार्गदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां दिया । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोलकाता के रेड रोड पर एकत्रित सहस्रों योग साधकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह वक्तव्य दिया ।
आयु का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसा होना चाहिए कि ४० वर्ष की आयु में हमारा शरीर २० वर्ष की आयु की तुलना में अधिक लचीला हो तथा ६० वर्ष की आयु में हम ३० वर्ष की आयु से अधिक ऊर्जावान रहें । हमें योग को केवल विशेष अवसरों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, अपितु इसे अपने दैनिक जीवन का अंग बनाना चाहिए । इसी उद्देश्य से सरकार ने इस वर्ष ‘योग ३६५’ की अवधारणा आरंभ की है, जिसके अंतर्गत १०० दिनों की ऑनलाइन योग कक्षाएं भी प्रारंभ की गई हैं ।
विश्वभर में २,५०० स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में उत्साह का वातावरण देखने को मिला । विश्वभर में लगभग २,५०० से अधिक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं । इनमें २१० से अधिक भारतीय दूतावासों एवं सांस्कृतिक केंद्रों ने भाग लिया है ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला