तमिलनाडु के सी. जोसेफ विजय की सरकार का अभिनंदनीय निर्णय
मंदिरों का धन धार्मिक कार्यों के लिए व्यय करने की घोषणा !
चेन्नई (तमिलनाडु) – तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार ने मंदिरों की ४६ परियोजनाएं निरस्त कर दी हैं । इन परियोजनाओं को पूर्ववर्ती स्टालिन सरकार के कार्यकाल में स्वीकृति प्रदान की गई थी । सरकार ने कहा कि मंदिरों की स्थावर (अचल) तथा जंगम (चल) संपत्ति का उपयोग केवल धार्मिक एवं मंदिरों से संबंधित पवित्र कार्यों के लिए ही किया जाएगा ।
Temple Funds for Temples, Not Malls!
Joseph Vijay led Tamil Nadu's government has cancelled ₹246 crore worth of commercial complex projects that were to be built using temple funds and has announced that temple money will instead be used for religious activities.
A welcome… pic.twitter.com/AIc5EHhv4X
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 21, 2026
शासकीय आदेश में कहा गया है कि पूर्ववर्ती द्रमुक (द्रविड़ मुन्नेत्र कडगम) सरकार ने मंदिरों के धन से विवाह के लिए २९ सभागार (मैरिज हॉल) तथा १७ व्यावसायिक संकुल बनाने की स्वीकृति दी थी । इन परियोजनाओं पर अनुमानतः २४६ करोड रुपये व्यय होने वाले थे; परंतु अभी तक इन कार्यों का प्रारंभ नहीं हुआ था । इसी कारण मंदिरों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनकी स्वीकृति निरस्त कर दी गई है ।
राज्य में विगत अनेक वर्षों से हिन्दू धार्मिक तथा धर्मार्थ व्यवस्था विभाग के अंतर्गत आने वाले मंदिरों की आय का उपयोग विवाह के लिए सभागार बनाने, व्यावसायिक संकुल बनाने तथा शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने के लिए किया जा रहा है; परंतु अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन इसका विरोध कर रहे थे । उनका कथन था कि मंदिरों की आय केवल मंदिरों के रख-रखाव, पूजा-पाठ तथा धार्मिक कार्यों के लिए ही उपयोग होनी चाहिए ।

‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !