
तेल अविव (इजराइल) — इजराइली सेना आगामी कई वर्षों तक दक्षिणी लेबनॉन के सुरक्षा क्षेत्र में तैनात रहेगी । अमेरिका कितना भी दबाव डाले, तब भी पीछे नहीं हटेंगे ऐसी स्पष्ट भूमिका इजराइल ने अपनाई है ।
इजराइल के अर्थमंत्री बेझलेल स्मोट्रची ने कहा कि,
१. जब तक आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला पूरी तरह से हथियार डालकर आत्मसमर्पण नहीं करता, तब तक इजराइल अपनी नीति नहीं बदलेगा । “इजराइली सेना को लेबनान से वापस हटना चाहिए” ऐसी कोई औपचारिक मांग अमेरिका करेगा, ऐसी अपेक्षा नहीं है । इजराइल सुरक्षा क्षेत्र में केवल अस्थायी जांच चौकियों के स्थान पर स्थायी सैन्य अवसंरचना तथा सैन्य अड्डे विकसित कर सकता है ।
२. वर्तमान सीमाव्यवस्था इजराइल की सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा नहीं करती । देश को रक्षात्मक दृष्टि से सुरक्षित सीमाओं की आवश्यकता है । जब तक हिजबुल्ला पीछे नहीं हटता, तब तक हम एक मिलीमीटर भी पीछे नहीं हटेंगे । प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू , रक्षा मंत्री तथा मेरी यही भूमिका है ।
ईरान तथा अमेरिका के मध्य स्विट्जरलैंड में होगी चर्चा
इराण–अमेरिका समझौते के क्रियान्वयन के लिए स्विट्जरलैंड में महत्वपूर्ण चर्चा प्रारंभ होने जा रही है । इस चर्चा में भाग लेने हेतु अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी.व्हान्स. स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं । आगामी कुछ दिनों में दोनों पक्ष युद्धविराम समझौते के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे, ऐसी अपेक्षा है ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir
अमेरिका का ईरान के साथ युद्धविराम समझौता समाप्त ! – Donald Trump