‘श्रीकृष्ण विद्यमान’ की याचिका मथुरा जिला न्यायालय ने स्वीकार की

मथुरा (उत्तर प्रदेश) – यहां के जिला न्यायालय ने श्रीकृष्ण जन्म भूमि पर मस्जिद के अतिक्रमण के संदर्भ में श्रीकृष्ण विद्यमान की याचिका स्वीकार की है । सभी विरोधी पक्षों को नोटिस भेजकर उनका पक्ष रखने को कहा है ।

शबरीमला मंदिर में दर्शन करने के संदर्भ में राज्य सरकार को एकपक्षीय निर्णय नहीं लेना चाहिए ! – हिन्दू संगठनों की मांग

१६ नवंबर से आरंभ हो रहे शबरीमला मंदिर में दर्शन के लिए एक मास शेष है । कोरोना महामारी की पार्श्वभूमि पर यहां भक्तों के प्रवेश को लेकर राज्य सरकार द्वारा लिए गए एकपक्षीय निर्णय पर विभिन्न हिन्दू संगठनों ने कडी आपत्ति दर्शाई है ।

तेलंगाना में बाढग्रस्त क्षेत्र का अवलोकन करने गए विधायक पर नागरिकों ने चप्पलें फेंकी !

मेडिपल्ली (तेलंगाना) – यहां पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार वर्षा हो रही है; जिससे अभी तक ५० से भी अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है, साथ ही ५ सहस्र करोड रुपए की हानि होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है ।

‘लक्ष्मी बम’ चलचित्र द्वारा ‘लव जिहाद’को प्रोत्साहन मिलने के कारण उसपर प्रतिबंध लगाया जाए ! – सामाजिक माध्यमों द्वारा हिन्दुओं की मांग

अभिनेता अक्षयकुमार द्वारा अभिनीत चलचित्र ‘लक्ष्मी बम’ द्वारा ‘लव जिहाद’को प्रोत्साहन दिया गया है; इसलिए हिन्दू इस चलचित्र पर प्रतिबंध लगाने की मांग सामाजिक माध्यमों द्वारा कर रहे हैं ।

‘टाटाक्लिक’ द्वारा योगासन के लिए ‘उबाऊ’, शब्द का प्रयोग !

‘टाटाग्रुप’ के ‘तनिष्क ज्वेलरी’ के विज्ञापन द्वारा ‘लवजिहाद’ को प्रो्त्साहन दिए जाने के पश्चात अब उन्हीं के प्रतिष्ठान ‘टाटाक्लिक’ के विज्ञापन द्वारा योगासन का अपमान किया गया है ।

बलिया (उत्तरप्रदेश) में पुलिस और प्रशासकीय अधिकारी की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा एक व्यक्ति की हत्या

बलिया (उत्तरप्रदेश) – यहां एक तंबू में राशन की दुकान से संबंधित बैठक में पुलिस अधिकारी और प्रशासकीय अधिकारी की उपस्थिति में विवाद हुआ तथा भाजपा के कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह ने जयप्रकाश नामक व्यक्ति को गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी ।

झारखंड से पादरी स्टेन स्वामी बंदी

रांची (झारखंड) – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने २०१८ के भीमा कोरेगांव हिंसा प्रकरण में ८३ वर्षीय तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ता पादरी स्टेन स्वामी को उनके रांची स्थित निवास से बंदी बनाया है ।

सनातन संस्‍था आयोजित : ‘ऑनलाइन साधना प्रवचन शृंखला’

‘ऑनलाइन साधना प्रवचन शृंखला’ : मानव जीवन में सुख-दु:ख का कारण एवं जीवन में साधना का महत्त्व – १. मानव जीवन में सुख-दु:ख क्‍यों आते हैं ?
२. जीवन में साधना का महत्त्व

गोंडा (उत्तरप्रदेश) के राम जानकी मंदिर का पुजारी गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल

लक्ष्मणपुरी (उ.प्र.) – उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों में २० स्‍थानों पर साधुआें की हत्‍याएं हुई हैं । कुछ हत्‍याआें के प्रकरण में पुलिस उन्‍हें आत्‍महत्‍या कह रहे हैं, ऐसा ट्‍वीट कांग्रेस ने किया ।

पाक्षिक ‘सनातन प्रभात’ में प्रकाशित रज-तमात्‍मक समाचारों एवं लेखों से प्रक्षेपित नकारात्‍मक तरंगों से पाठकों को कष्‍ट न हो; इस हेतु ‘सनातन प्रभात’ के सभी पृष्‍ठों पर ‘नामजप मंडल’ बनाना आरंभ !

पाक्षिक ‘सनातन प्रभात’ राष्‍ट्र एवं धर्म पर हो रहे आघातों के संदर्भ में हिन्‍दुआें को अवगत कराकर उसके लिए उपाय भी बताता है । ऐसा करते समय आध्‍यात्मिक स्‍तर पर भी पाठकों का ध्‍यान रखा जाता है ।