Earthquake in Myanmar : म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप : १ सहस्त्र से अधिक लोगों की मौत
म्यांमार और थाईलैंड में २८ मार्च को आए भूकंप के तीव्र झटकों से १ सहस्त्र से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि १७०० से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस भूकंप के कारण ३० लाख नागरिक विस्थापित हो गए हैं, ऐसी जानकारी स्थानीय प्रशासन ने दी है।