यांगून (म्यानमार) – म्यानमार में अनेक महीनों से चल रहे गृहयुद्ध ने भीषण मोड लिया है और परिस्थिति प्रतिदिन अधिकाधिक विकट होती जा रही है । रखाइन प्रांत में परिस्थिति सर्वाधिक गंभीर है । यहां म्यांमार की सेना और वांशिक विद्रोहियों गुट में भयंकर युद्ध हो रहा है । सैनिकी संघर्ष का परिवर्तन अब धार्मिक तनाव में हुआ है और इसके परिणाम इस परिसर में रहनेवाले हिन्दू और बौद्ध धर्मियों को भुगतने पड रहे है । यहां के बुथीदौंग में हिन्दू और बौद्धों के अब तक लगभग ५ सहस्र घर जलाए गए हैं । यहां के अधिकतर लोग पहले से ही क्षेत्र छोडकर सुरक्षित स्थानों पर भाग गए हैं । इसलिए अनेक घर रिक्त हो गए है; परंतु कुछ लोग आज भी यहां रह रहे हैं । इन घरों को लुटा गया और उन्हीं के सामने उनको जलाया गया । ११ अप्रैल से २१ अप्रैल के बीच ये घर जलाए गए । बुथीदौंग अब विद्रोही जातीय गुट अरकान आर्मी के पूर्ण नियंत्रण में है । इस आर्मी में रोहिंग्या मुसलमान हैं ।
संपादकीय भूमिकाभारत में ही हिन्दुओं की रक्षा नहीं की जाती, वहां विदेश के हिन्दुओं की रक्षा क्या कभी हो सकेगी ? |

अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !