अभिनेता रणवीर सिंह ने ‘बाजीराव मस्तानी फिल्म के रंगमंच पर भूत दिखाई देने का दावा किया !
प्रसिद्ध अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में एक भेंटवार्ता में ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म के रंगमंच पर (सेट पर) उन्हें भूत दिखाई देने की बात कही है ।
प्रसिद्ध अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में एक भेंटवार्ता में ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म के रंगमंच पर (सेट पर) उन्हें भूत दिखाई देने की बात कही है ।
नंदुरबार के निकट स्थित छडवेल के जिला मध्यवर्ति बैंक के हिन्दूद्वेषी कर्मचारी नामदेव वंजी बच्छाव ने हिन्दू के आराध्य देव श्री दत्त गुरु का चित्र मार्ग पर फेंककर और उसपर दोनों पैर रखकर श्री दत्त का घोर अनादर किया है ।
महाराष्ट्र सरकार ने बार बार आने वाले चक्रवातों की विपत्ति को ध्यान में रखते हुए नागरिकों की रक्षा होने के लिए वर्ष २०१९-२० में पालघर, रायगढ, रत्नागिरी एवं सिंधुदुर्ग इन ४ जनपदों में कुल ११ स्थानों पर ‘बहुउद्देशीय चक्रवात आश्रय रण (केंद्र’ )स्थापित करने का निर्णय लया था ।
कोरोना के कारण सरकारी कोष पर तनाव है । इसलिए सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का वेतन चरणबद्ध पद्धति से देने का निर्णय लिया है ।
मुंबई: अमेरिकी चलचित्र बनानेवाले प्रतिष्ठान ‘वार्नर ब्रदर्स’ द्वारा बच्चों की शिक्षा से संबंधित वीडियो बनाए जाते है । ऐसे ही एक वीडियो में भारत के नक्शे का अपमान किया गया है।
फेसबुक द्वारा हिन्दू जनजागृति समिति के ‘ हिन्दू अधिवेशन’, साथ ही ‘सनातन प्रभात’ नियतकालिको के ‘सनातन प्रभात’ एवं सनातन के ग्रंथ तथा सात्विक उत्पादों का विक्रय करनेवाले ‘सनातन शॉप’ के पृष्ठों को बंद कर दिया गया था ।
हिंदू जनजागृति समिति ने मांग की है कि, सरकार इस प्रकरण को गंभीरता से लें तथा वेब शृंखला ‘बॉम्बे बेगम्स’ पर तुरंत प्रतिबंध लगाएं । उसी प्रकार, इस वेब शृंखला, ‘नेटफ्लिक्स’, के निर्माता एवं प्रसारक के भी विरुद्ध ‘किशोर न्याय अधिनियम २०१५’ की धारा ७७ की उपेक्षा करने का प्रकरण प्रविष्ट करें । इसके लिए समिति ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर, महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे-पाटिल एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को ई-मेल के माध्यम से एक निवेदन भेजा है ।
हिन्दू जनजागृति समिति के ‘हिन्दू सम्मेलन’, ‘सनातन प्रभात’ और सनातन की ‘सनातन शॅाप ‘ के फेसबुक पेज, फेसबुक से बंद (अप्रकाशित) कर दिए गए हैं । विशेष बात यह है कि, ‘सनातन प्रभात’ और ‘सनातन शॅाप’ के पेज पूरी तरह से हटा दिए गए हैं । फेसबुक द्वारा हिन्दू जनजागृति समिति या सनातन प्रभात को इस बारे में कोई जानकारी या कारण नहीं दिया गया है । फेसबुक पेज ‘हिन्दू अधिवेशन’ के सदस्यों की संख्या १४ लाख ४५ हजार थी । यह पृष्ठ एक ‘सत्यापित पेज’ था । इसके अतिरिक्त, समिति के राज्य स्तरीय पेज भी कार्य कर रहे हैं । फेसबुक ने २८ राज्यों की समितियों में से १८ के पेज भी ब्लॉक कर दिए हैं ।
मुंबई राष्ट्र हेतु सर्वस्व अर्पण करनेवाले क्रांतिकारियों के शिरोमणि वीर सावरकर की १३८ वीं जयंती २८ मई के दिन मनाई गई । इस अवसर पर महाराष्ट्र के साथ ही भारत के अनेक राज्यों में विशेष ‘ऑनलाइन’ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था ।
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना रोगियों के उपचार एवं जांच के लिए दरें निर्धारित की हैं । ऐसा होते हुए भी कोपरखैरने (नवी मुंबई) स्थित ‘कुलकर्णी डायग्नोस्टिक सेंटर’ ने महाराष्ट्र सरकार के नियमों का उल्लंघन किया । जयदीप शेडगे एवं उनके परिवार के ४ सदस्यों सहित, कुल ५ लोगों से ‘सीटी स्कैन’ के नाम पर प्रति व्यक्ति १ सहस्त्र ५०० रुपए की दर से ७ सहस्त्र ५०० रुपए अतिरिक्त लिए गए थे । इस संदर्भ में ‘स्वास्थ्य सहायता समिति’ ने संबंधित ‘डायग्नोस्टिक सेंटर’ को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने को कहा, तब उन्होंने शेडगे परिवार से ली गई अतिरिक्त राशि उन्हें लौटाई ।