हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा विरोध !
केंद्र सरकार को भी इसका विरोध कर इस प्रतिष्ठान पर गलत मानचित्र हटा कर उचित मानचित्रलगाने के लिए दबाव बनान चाहिए !

मुंबई: अमेरिकी चलचित्र बनानेवाले प्रतिष्ठान ‘वार्नर ब्रदर्स’ द्वारा बच्चों की शिक्षा से संबंधित वीडियो बनाए जाते है । ऐसे ही एक वीडियो में भारत के नक्शे का अपमान किया गया है। इस प्रतिष्ठान के आधिकारिक यू ट्यूब चैनल पर वीडियो में दिखाए गए भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख का क्षेत्र हटा दिया गया है । एक राष्ट्रप्रेमी द्वारा हिन्दू जनजागृति समिति को इसकी जानकारी दी । इसके पश्चात समिति ने वॉर्नर ब्रदर्स से ट्वीट के माध्यम से भारत का उचित मानचित्र लगाने की मांग की है तथा आवाहन किया है कि, राष्ट्रप्रेमी सामाजिक माध्यमों से इस संदर्भ में ई-मेल एवं ट्वीट के माध्यम सेवैधानिक पद्धति से विरोध करें । वार्नर ब्रदर्स ने अभी तक समिति की मांग का उत्तर नहीं दिया है ।
राष्ट्रप्रेमी आगे दिए हुए संपर्क सूत्र पर अपना विरोध प्रविष्ट कर रहे हैं ।ट्विटर: twitter.com/Warnerbros |
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Pune Mahatma Phule Wada : ‘महात्मा फुले वाडा’ के परिसर में वटपूजन पर लगाया गया प्रतिबंध वापस !
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी