Kerala Ice-Cream Bomb Blast : कन्नूर (केरल) में पुलिस स्टेशन से कुछ मीटर की दूरी पर २ आइसक्रीम बम का विस्फोट

(नोट: आइसक्रीम बम एक प्रकार का विस्फोटक है जो गेंद के आकार के आइसक्रीम कंटेनर का उपयोग करके बनाया जाता है।)

कन्नूर (केरल) – कन्नूर के परियाराम में १३ मई को २ आइसक्रीम बमों का विस्फोट हुआ। बम फेंकने वालों की तलाश की जा रही है। ऐसा कहा जाता है कि यह घटना यहां एक मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए जाने वाले चढ़ावे को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) और भाजपा के बीच चल रहे संघर्ष की पृष्ठभूमि में घटित हुई थी।

इन बम धमाकों के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है। पुलिस स्टेशन से कुछ मीटर की दूरी पर ये धमाके हुए। घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों से बातचीत शुरू कर दी है। वाह! क्या तरीका है, न्याय का।

संपादकीय भूमिका 

केरल में कानून और व्यवस्था आई.सी.यू. में ! केंद्र सरकार को अब केरल में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए जनता को अब ऐसा ही लग रहा है !